{"_id":"3ac5b694b6c0c5cbf314673290024d14","slug":"now-kalmadi-loses-iaaf-council-membership","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएएफ कौंसिल से भी कलमाडी की हो गई छुट्टी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
आईएएएफ कौंसिल से भी कलमाडी की हो गई छुट्टी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 04 Aug 2013 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले के दागी सुरेश कलमाडी को इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (आईएएएफ) कौंसिल की सदस्यता से हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन
पिछले महीने की शुरुआत में पुणे में एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन (एएए) अध्यक्ष पद का चुनाव हारने के बाद ही कलमाडी को आईएएएफ कौंसिल की सदस्यता गंवानी पड़ी।
आईएएएफ ने अब एएए के सीनियर उपाध्यक्ष डु झाओकाई को कलमाडी की जगह नियुक्त किया है।
झाओकाई चाइनीज एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) के महासचिव भी हैं। एशिया से आईएएएफ में अब दो प्रतिनिधि हैं। झाओकाई से पहले दहलान अल अहमद इस विश्व संस्था के चार उपाध्यक्षों में से एक हैं।
विज्ञापन
2010 कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले में नाम आने के बाद से कलमाडी इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के प्रमुख समेत कई अहम पदों को गंवा चुके हैं।