{"_id":"62af64057f47160aac64ec4a","slug":"neeraj-chopra-who-survived-the-injury-was-eyeing-the-diamond-league-season-throwing-86-69m-javelin-won-the-gold-medal-in-cuortane","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Neeraj Chopra: चोटिल होने से बचे नीरज चोपड़ा की निगाहें डायमंड लीग सत्र पर, 86.69 मीटर भाला फेंककर कुओर्टाने में जीता था स्वर्ण पदक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Neeraj Chopra: चोटिल होने से बचे नीरज चोपड़ा की निगाहें डायमंड लीग सत्र पर, 86.69 मीटर भाला फेंककर कुओर्टाने में जीता था स्वर्ण पदक
Sun, 19 Jun 2022 11:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:29 PM IST
सार
शनिवार को बारिश के कारण गीले और फिसलन भरे रनअप पर आयोजित की गई स्पर्धा के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं थी। चोपड़ा अपने तीसरे प्रयास में भाला फेंकने के बाद संतुलन खोकर नीचे गिर गए थे।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कुओर्टाने में सत्र का पहला स्वर्ण पदक जीतने के दौरान चोटिल होने से बचे नीरज चोपड़ा की निगाहें पर 30 जून से स्टॉकहोम (स्वीडन) से शुरु होने वाले डायमंड लीग सत्र पर हैं। नीरज ने चोट की आशंकाओं को दूर करते हुए कहा कि वह स्टॉकहोम में शुरू होने वाले लीग सत्र के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
शनिवार को बारिश के कारण गीले और फिसलन भरे रनअप पर आयोजित की गई स्पर्धा के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं थी। चोपड़ा अपने तीसरे प्रयास में भाला फेंकने के बाद संतुलन खोकर नीचे गिर गए थे। उन्होंने पहले प्रयास में ही 86.69 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता।
उन्होंने दूसरे स्थान पर रहने वाले त्रिनिदाद और टोबैगो के 2012 के ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वॉल्काट (86.64 मीटर) और कांस्य जीतने वाले ग्रेनाडा के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स (84.75 मीटर) की तरह केवल तीन प्रयास ही किए।

नीरज ने कहा वह अच्छा महसूस कर रहे हैं
24 वर्षीय चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मौसम के कारण परिस्थितियां मुश्किल थीं लेकिन यहां (कुओर्टाने) सत्र की अपनी पहली जीत से खुश हूं। अब अच्छा महसूस कर रहा हूं। 30 जून को बौहौसगलान (स्टॉकहोम डायमंड लीग) में सत्र शुरू करने की पूरी तैयारी है।
नीरज ने कहा कि वहां भी अपना शानदार प्रदर्शन देना चाहूंगा। चोपड़ा ने इससे पहले फिनलैंड के टुर्कू में पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर के प्रयास के साथ रजत जीता था। तब उन्होंने टोक्यो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के 10 माह बाद वापसी करते हुए पदक जीता था।
एएफआई ने कहा नीरज पूरी तरह फिट
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने भी कहा कि चोपड़ा पूरी तरह से फिट हैं। ट्वीट करते हुए कहा कि कुओर्टाने में फिसलने के बाद भी नीरज फिट हैं। उनको एक और शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई।