फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Neeraj Chopra: Neeraj Chopra congratulated the Pakistani player by phone, Yasir could not believe

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने फोन कर पाकिस्तानी खिलाड़ी को दी बदाई, यासिर को नहीं हो रहा यकीन

Wed, 02 Aug 2023 11:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 02 Aug 2023 11:02 PM IST
सार

यासिर ने बताया कि वह नीरज के प्रदर्शन पर निगाह रखते हैं और उनके अभ्यास के तरीकों का अनुसरण करते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हमारे पास पर्याप्त उपकरण और विदेशी कोच नहीं हैं।

विज्ञापन
Neeraj Chopra: Neeraj Chopra congratulated the Pakistani player by phone, Yasir could not believe
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के युवा भालाफेंक एथलीट ओलंपिक चैंपियन भारत के नीरज चोपड़ा से एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते अपने कांस्य पदक की बधाई पाकर बेहद उत्साहित हैं। यासिर ने पिछले महीने बैंकाक में 79.83 मीटर भाला फेंककर पदक जीता था। जियो टीवी से बातचीत में यासिर ने कहा कि मेरे लिए यह सुखद आश्चर्य था कि जब नीरज ने फोन कर मेरा हौसला बढ़ाया। 
विज्ञापन


उन्होंने भविष्य के लिए भी मुझे शुभकामनाएं दीं। जहां भारत छह स्वर्ण और 12 रजत सहित 27 पदक लेकर स्वदेश लौटा, वहीं पाकिस्तान को एकमात्र पदक यासिर ने दिलाया। पाकिस्तान के शीर्ष भालाफेंक एथलीट अरशद नदीम ने इस स्पर्धा में चोट के चलते हिस्सा नहीं लिया था। यासिर ने बताया कि वह नीरज के प्रदर्शन पर निगाह रखते हैं और उनके अभ्यास के तरीकों का अनुसरण करते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हमारे पास पर्याप्त उपकरण और विदेशी कोच नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed