फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा के 11 सर्वश्रेष्ठ थ्रो, पेरिस डायमंड लीग जीतने के लिए 88.16 मीटर दूर फेंका भाला

Sat, 21 Jun 2025 08:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 21 Jun 2025 08:05 AM IST
सार

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग का खिताब जीत लिया है। इस टूर्नामेंट में वह पहले स्थान पर रहे। नीरज का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन वह यहां 90 मीटर का आंकड़ा नहीं छू सके। नीरज ने इसी साल मई में 90 मीटर का आंकड़ा पहली बार छुआ था। अब नीरज जुलाई में एनसी क्लासिक जेवलिन थ्रो टूर्नामेंट में खेलते दिखेंगे।

विज्ञापन
Neeraj Chopra beats Weber to win first Diamond League title in two years, 11 best javelin throws of Neeraj
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को पेरिस डायमंड लीग का खिताब अपने नाम किया। नीरज ने कड़े मुकाबले में जर्मन प्रतिद्वंद्वी जूलियन वेबर को हराकर दो साल में अपना पहला डायमंड लीग खिताब जीता। 27 वर्षीय नीरज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 88.16 मीटर का रहा। उन्होंने पहले ही राउंड में यह दूरी हासिल की, लेकिन बाद के पांच थ्रो में वह 90 मीटर का आंकड़ा नहीं छू सके। नीरज का दूसरा थ्रो 85.10 मीटर का रहा और फिर उन्होंने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 82.89 मीटर दूर भाला फेंका। उनके तीन प्रयास फाउल रहे। वेबर 87.88 मीटर के अपने शुरुआती थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ब्राजील के लुइस मौरिसियो दा सिल्वा 86.62 मीटर के अपने तीसरे राउंड प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
Neeraj Chopra beats Weber to win first Diamond League title in two years, 11 best javelin throws of Neeraj
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
नीरज ने इसी साल मई में दोहा डायमंड लीग में 90 मीटर का आंकड़ा पहली बार छुआ था। टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज 90 मीटर पार करने वाले दुनिया के 25वें और एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए थे। पेरिस ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम (92.97 मीटर) और चीनी ताइपै के चाओ सुन चेंग (91.36 मीटर) ही एशिया के दो अन्य खिलाड़ी हैं जो 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंक चुके हैं। वहीं, वेबर ने भी दोहा डायमंड लीग टूर्नामेंट में पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार किया था। हम आपको नीरज के 11 सर्वश्रेष्ठ थ्रो के बारे में बता रहे हैं...
Neeraj Chopra beats Weber to win first Diamond League title in two years, 11 best javelin throws of Neeraj
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
नीरज चोपड़ा के सर्वश्रेष्ठ थ्रो

1. दोहा डायमंड लीग, 2025

नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 90 मीटर की बाधा पार करके 90.23 मीटर का थ्रो फेंका, लेकिन डायमंड लीग के दोहा चरण में जर्मनी के जूलियन वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहे। वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर का थ्रो फेंका, जबकि नीरज ने तीसरे प्रयास में ऐसा किया था। यह नीरज का अब तक का सर्वश्रेष्ठ थ्रो है।

2. स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022
नीरज चोपड़ा ने स्वीडन में डायमंड लीग 2022 में 89.94 मीटर के जेवलिन थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इस थ्रो के साथ, उन्होंने फिनलैंड में पावो नुरमी गेम्स में सेट किए गए अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.30 मीटर को बेहतर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Neeraj Chopra beats Weber to win first Diamond League title in two years, 11 best javelin throws of Neeraj
नीरज चोपड़ा - फोटो : neeraj____chopra
3. पेरिस ओलंपिक फाइनल, 2024
नीरज का पेरिस ओलंपिक के फाइनल में 89.45 मीटर का थ्रो, उनके करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा। हालांकि, इसके बाद वह एक बार भी वैध थ्रो नहीं कर सके। 

4. दोहा डायमंड लीग, 2023
नीरज के 88.67 के थ्रो ने उन्हें 2023 में दोहा डिमोंड लीग में फिर से स्वर्ण पदक दिलाया। नीरज ने अपने पहले प्रयास में स्वर्ण पदक जीता।

5. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023
88.17 मीटर का थ्रो किया और स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रतियोगिता के जरिए पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।
विज्ञापन
Neeraj Chopra beats Weber to win first Diamond League title in two years, 11 best javelin throws of Neeraj
नीरज चोपड़ा - फोटो : Amar Ujala
6. पेरिस डायमंड लीग, 2025
नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग में अपनी पहली ही कोशिश में शानदार थ्रो करते हुए 88.16 मीटर दूर भाला फेंक कर खिताब अपने नाम किया। यह उनका दूरी के हिसाब से छठा सर्वश्रेष्ठ थ्रो है।

7. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2022
नीरज ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 88.13 मीटर के प्रयास के साथ रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया।

8. एशियन गेम्स, 2018
नीरज ने 2018 में एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 88.06 मीटर का थ्रो कर इतिहास रचा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed