Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India presents vision and roadmap for hosting 2036 Olympic in meet with IOC Future Host Commission

ओलंपिक 2036: भारत ने आईओसी के सामने पेश किया विजन और रोडमैप, प्रस्तुति में क्या हुआ, बैठक में कौन हुआ शामिल?

Thu, 26 Nov 2026 08:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Nov 2026 08:12 PM IST
सार

भारत ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के भविष्य मेजबान आयोग के साथ ऑनलाइन बैठक में 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए अपना दृष्टिकोण और प्रस्तावित रोडमैप पेश किया। इस दौरान  देश में खेल के बुनियादी ढांचे के तेजी से हो रहे विकास को रेखांकित किया गया।

विज्ञापन
India presents vision and roadmap for hosting 2036 Olympic in meet with IOC Future Host Commission
पीटी उषा और मनसुख मांडविया - फोटो : IANS

विस्तार

भारत ने वर्ष 2036 के ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी की दावेदारी को आगे बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने अपना विजन और प्रस्तावित रोडमैप पेश किया है। गुरुवार को हुई ऑनलाइन बैठक में भारत ने खेलों के आयोजन के लिए प्रस्तावित मेजबान शहर अहमदाबाद की तैयारियों, खेल बुनियादी ढांचे और केंद्र एवं राज्य सरकारों के सहयोग से जुड़ी जानकारियां साझा कीं।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रस्तुति के दौरान क्या हुआ? 
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अनुसार, करीब 30 मिनट तक चली इस प्रस्तुति के बाद आईओसी के फ्यूचर होस्ट कमीशन के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ लगभग 20 मिनट तक चर्चा हुई। इस कमीशन की अध्यक्षता कोलिंडा ग्राबर कितारोविच ने की। प्रस्तुति के दौरान भारत ने अहमदाबाद में उपलब्ध खेल सुविधाओं, प्रस्तावित खेल स्थलों के विकास की योजनाओं और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी में देश के अनुभव को सामने रखा। साथ ही ओलंपिक जैसे बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए केंद्र सरकार, गुजरात सरकार और स्थानीय प्रशासन की ओर से भारतीय ओलंपिक संघ को मिल रहे सहयोग की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की ओर से कौन-कौन हुआ शामिल
भारत की ओर से इस अहम बैठक में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, खेल सचिव हरि रंजन राव, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओसी) की निवर्तमान अध्यक्ष पीटी उषा, आईओसी में भारत की प्रतिनिधि नीता अंबानी, आईओए एथलीट्स कमीशन की प्रमुख और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू तथा गुजरात सरकार के मंत्री हर्ष सांघवी शामिल हुए। इनके अलावा आईओए के सीईओ रघुराम अय्यर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

वर्ष 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत के अलावा जर्मनी, हंगरी, कतर, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और तुर्किये भी दावेदारी पेश कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, तुर्किये फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने अपनी पहली प्रस्तुति दे चुका है। भारत की दावेदारी के मूल्यांकन की प्रक्रिया में दिसंबर के तीसरे सप्ताह में आईओसी की ओर से एक गुमनाम जनमत सर्वेक्षण भी कराया जा सकता है। इस सर्वेक्षण के जरिए भारत में ओलंपिक की मेजबानी को लेकर आम जनता की राय जानने का प्रयास किया जाएगा। मार्च 2027 में होने वाले मूल्यांकन में इस सर्वेक्षण के नतीजों की भी भूमिका रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आगे की प्रक्रिया क्या 
इसके बाद दावेदार देशों के साथ स्ट्रेटेजिक डायलॉग का चरण शुरू होगा। इस दौरान देशों को फ्यूचर होस्ट प्रश्नावली का शुरुआती जवाब और वित्तीय गारंटी से जुड़े जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इसके जरिए आईओसी संभावित मेजबान देशों की तैयारियों और आयोजन क्षमता का आकलन करेगा। भारत की यह प्रस्तुति 2036 ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया का हिस्सा है। हालांकि, अंतिम मेजबान का चयन आईओसी की निर्धारित मूल्यांकन और चयन प्रक्रिया के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed