फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chess: फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज में विश्व नंबर एक को हराने के लिए दिव्या ने बनाई थी खास रणनीति, अब किया खुलासा

Fri, 20 Jun 2025 09:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 20 Jun 2025 09:34 AM IST
सार

दिव्या ने कहा, 'मुझे पता था कि मुझे पूरी ताकत लगानी होगी। अगर विश्व चैंपियन के खिलाफ खेलने का विचार मेरे दिमाग में आता तो मैं भयभीत हो जाती।'

विज्ञापन
Chess: Divya Deshmukh had made a special strategy to defeat world number one in FIDE World Blitz, now revealed
दिव्या देशमुख - फोटो : ANI
भारतीय ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख ने कहा है कि उन्हें फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज टीम शतरंज चैंपियनशिप में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी होउ यिफान को हराने के लिए पूरी ताकत लगानी पड़ी और उनकी इस उपलब्धि की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी प्रशंसा की। दिव्या देशमुख ने 10 से 16 जून को लंदन में आयोजित फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल के दूसरे चरण में चीन की यिफान को हराया।
Chess: Divya Deshmukh had made a special strategy to defeat world number one in FIDE World Blitz, now revealed
दिव्या देशमुख - फोटो : ANI
दिव्या ने कहा, 'मुझे पता था कि मुझे पूरी ताकत लगानी होगी। अगर विश्व चैंपियन के खिलाफ खेलने का विचार मेरे दिमाग में आता तो मैं भयभीत हो जाती। इसलिए मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं किसके खिलाफ खेल रही हूं, मैंने अपने खेल पर ध्यान केंद्रित किया और मुझे केवल इतना पता था कि मुझे बाजी जीतनी है।'
Chess: Divya Deshmukh had made a special strategy to defeat world number one in FIDE World Blitz, now revealed
दिव्या देशमुख - फोटो : ANI
नागपुर की 19 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शब्द बहुत उत्साह बढ़ाने वाले और प्रेरित करने वाले थे तथा वह अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तत्पर रहेगी। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'लंदन में वर्ल्ड टीम ब्लिट्ज चैंपियनशिप के ब्लिट्ज सेमीफाइनल के दूसरे चरण में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी होउ यिफान को हराने पर दिव्या देशमुख को बधाई।' उन्होंने लिखा, 'उनकी सफलता उनके सयंम और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। यह कई उभरते शतरंज खिलाड़ियों को भी प्रेरित करती है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Chess: Divya Deshmukh had made a special strategy to defeat world number one in FIDE World Blitz, now revealed
दिव्या देशमुख - फोटो : instagram
बड़ी जीत दर्ज करने वाली दिव्या से जब प्रधानमंत्री द्वारा की गई प्रशंसा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे लिए जो लिखा, उससे मुझे बहुत प्रोत्साहन और प्रेरणा मिली। वह कई मौकों पर खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहे हैं। मैं उन्हें गौरवान्वित करने और भविष्य में भारत के लिए कई और पदक जीतने की कोशिश करूंगी।' उन्होंने कहा, 'मैं ध्यान केंद्रित कर रही हूं और मेरी तैयारी अच्छी चल रही है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी और भविष्य के टूर्नामेंटों में पदक जीतने की कोशिश करूंगी।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed