फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   National Games: Archer Deepika's amazing, won three medals including two gold in National Games

National Games: तीरंदाज दीपिका का कमाल, राष्ट्रीय खेलों में दो स्वर्ण सहित तीन पदक जीते

Tue, 07 Nov 2023 12:51 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पणजी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 07 Nov 2023 12:51 AM IST
सार

झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहीं दीपिका ने महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के बाद मृणाल चौहान के साथ मिलकर मिश्रित टीम वर्ग का शीर्ष स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
National Games: Archer Deepika's amazing, won three medals including two gold in National Games
तीरंदाज दीपिका कुमारी - फोटो : instagram

विस्तार

पूर्व नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय खेलों में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता जबकि एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशंस स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया। झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहीं दीपिका ने महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के बाद मृणाल चौहान के साथ मिलकर मिश्रित टीम वर्ग का शीर्ष स्थान हासिल किया। फिर उन्होंने महिला टीम स्पर्धा में झारखंड को रजत पदक दिलाया जिसमें उन्हें हरियाणा से शूटआउट में हार मिली।
विज्ञापन


तालिका में शीर्ष पर चल रही महाराष्ट्र, तीसरे स्थान की हरियाणा और असम ने रिकर्व स्पर्धा में अन्य स्वर्ण पदक जीते। महाराष्ट्र 68 स्वर्ण पदक लेकर तालिका में शीर्ष पर चल रहा है जबकि सेना (54) और हरियाणा (50) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है। निशानेबाजी में तोमर ने सेना के नीरज कुमार को हराकर स्वर्ण पदक जीता। सेना के चैन सिंह ने कांस्य पदक जीता। पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में विजयवीर सिद्धू ने पंजाब के लिए स्वर्ण पदक जीता जबकि हरियाणा के अनीश भानवाला और आदर्श सिंह ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। जूडो में दिल्ली ने आठ में से तीन स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed