{"_id":"8e9083f0-9b79-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"nada-refuses-to-test-vijender-for-heroin","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेंदर का हेरोइन टेस्ट कराने से नाडा का इंकार","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
विजेंदर का हेरोइन टेस्ट कराने से नाडा का इंकार
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 02 Apr 2013 03:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल मंत्रालय की अपील के बावजूद राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने मुक्केबाज विजेंदर सिंह का हेरोइन टेस्ट कराने से हेरोइन इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
एक समाचार चैनल के मुताबिक, नाडा ने विश्व डोपिंग रोधी एजेसी (वाडा) का हवाला देते हुए विजेंदर सिंह का का हेरोइन टेस्ट कराने से इंकार कर दिया है।
नाडा ने दलील दी है कि उनकी प्रतिबंधित दवाओं की सूची में हेरोइन टेस्ट का कोई प्रावधान नहीं है। गौरतलब है कि नाडा के निदेशक मुकुल चटर्जी ने इससे पहले कहा था कि हेरोइन का सेवन क्षमता बढ़ने के लिए किया जाता है और यदि विजेंदर इसके सेवन के दोषी पाए गए तो उन्हें इसकी सजा भुगतनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
खेल मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि विजेंदर जैसे खिलाड़ी पर मादक पदार्थों के सेवन से जुड़ा विवाद युवा खिलाड़ियों और खेल भावना को प्रभावित कर सकता है। इसलिए नाडा को मुक्केबाज का डोप टेस्ट कराना चाहिए।
विज्ञापन
खेल मंत्रालय ने नाडा से विजेंदर का जल्द से जल्द डोप टेस्ट कराने की अपील की थी।