{"_id":"696e4897e629642f530acefccc8a913e","slug":"ms-dhoni-once-again-change-hair-style-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए हेयर स्टाइल के साथ मैदान पर लौटने को तैयार धोनी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
नए हेयर स्टाइल के साथ मैदान पर लौटने को तैयार धोनी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 06 Dec 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में काफी प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं। क्रिकेट के अलावा एक और चीज है जिसमें वह पिछले एक दश्ाक में कई बार प्रयोग कर चुके हैं। हम यहां बात कर रहे हैं उनके हेयर स्टायिल को लेकर।
वह अपने बालों पर प्रयोग करने के मामले में काफी खुले हुए हैं। उन्हें बालों पर नए-नए हेयर स्टाइल करने का बेहद शौक है। आपने पहले भी उनकी कई हेयर स्टाइल को देखा होगा। अब ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले उन्होंने एक नया लुक अपना लिया है।
पिछले कुछ महीने से मैदान से दूर रहने के बाद जब धोनी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने उतरेंगे तो वह बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे। भारत को ऑस्ट्रेलिया में पहले टेस्ट सीरीज 4 दिसंबर को खेलनी थी लेकिन क्रिकेटर फिल ह्यूज की मौत के बाद सीरीज के कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया और यह सीरीज 9 दिसंबर से खेली जानी है, कप्तान धोनी वहां पहुंच चुके हैं और उनके पहले मैच में खेलने की संभावना है।
विज्ञापन
उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 17 अक्टूबर को अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था और उसके बाद वह अंगूठे में चोट के कारण नहीं खेल सके।

सेना में बेहद लोकप्रिय है यह स्टाइल
ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने से पहले कप्तान धोनी ने अपना हेयर स्टाइल चेंज करवा लिया। धोनी की पर्सनल हेयर स्टायलिस्ट और मित्र सपना भवानी ने 'द जारहेड' (the Jargead) नाम के स्टायल को ट्विटर पर शेयर किया है। एक तस्वीर में वह कप्तान धोनी के साथ दिख भी रही हैं।
43 साल की चर्चित हेयर स्टायलिस्ट ने धोनी के इस स्टाइल को 'ऊंचा और कड़ा' या 'द जारहेड' का रूप दिया है। धोनी के सिर के पिछला हिस्सा और दाएं तथा बाएं तरफ के हिस्से को स्कीन तक सेव्ड कर दिया गया है जबकि सिर के ऊपरी हिस्से के लंबे बालों को बेहद छोटा रखा गया है जिससे बाल खड़े हैं साथ ही कड़ा भी है।
बालों का यह स्टाइल ज्यादातर सेना में प्रयोग किया जाता है। सुरक्षा की दृष्टि से कई देशों में सैनिक बहुत छोटे-छोटे बाल रखते हैं। अमेरिका में इस स्टाइल को जारहेड कहा जाता है क्योंकि यह जार जैसा दिखता है।

OMG...im gonna cry today..its so handsome Mahi @msdhoni
@imDhoni_fc ♥ Thank You @sapnabhavnani pic.twitter.com/YmvxpXjRMO
— Ushi Mahi (@imushi20) December 5, 2014
लंबे बालों के साथ की थी अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत
महेंद्र सिंह धोनी ने 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। जब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आए थे तो उनके बेहद लंबे-लंबे बाल थे और उस दौरान लंबे बालों के साथ बड़े शॉट लगाने के कारण जल्द ही लोकप्रिय भी हो गए थे। उनके बालों का यह स्टाइल इस कदर लोकप्रिय हुआ कि पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने उनके स्टाइल की जमकर तारीफ की। और इसे हमेशा बनाए रखने की सलाह भी दी थी।
लेकिन 2007 में अपनी कप्तानी में ट्वंटी-20 का वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने अपने लंबे बालों को छोटा करवा लिया।
2011 में जब धोनी को भारतीय राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने टेरिटेरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया तो उन्होंने भविष्य में कभी भी लंबे बाल नहीं रखने का एलान कर दिया।
इसके बाद 2011 में ही जब टीम इंडिया ने 28 साल के लंबे इंतजार के बाद दूसरी बार वनडे का वर्ल्ड कप जीता तो उन्होंने अपने सिर के बाल को मुंडवा लिया। 2013 में भी एक बार उन्होंने फिरअपना हेयर स्टाइल चेंज किया और डेविड बैकहम के स्टाइल में सिर के दोनों तरफ के बाल छोटे करवा लिए। इसके अलावा भी वह बीच-बीच में अपने बालों का लुक बदलते रहे हैं।

Loved Dhoni’s new look? You know whom to thank – Here’s a picture of @msdhoni with his stylist @sapnabhavnani! pic.twitter.com/lsj587jkmZ
— STAR Sports (@StarSportsIndia) December 6, 2014