फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   moeen ali comment on religion.

इंग्लैंड के क्रिकेटर ने कहा, 'धर्म पहले, क्रिकेट बाद में'

Thu, 30 Oct 2014 04:40 PM IST
अंकुर देसाई
अंकुर देसाई Updated Thu, 30 Oct 2014 04:40 PM IST
विज्ञापन
moeen ali comment on religion.

मोइन अली इंग्लैंड के नए क्रिकेट स्टार हैं। वो अपने खेल ही नहीं बल्कि निजी पहचान के कारण भी ध्यान खींचते हैं।

विज्ञापन

उनके लिए दाढ़ी उनके धर्म का और निजता का सवाल है। साथ ही वह अपनी सफलता को धर्म से जोड़ते हैं।

मोइन कहते हैं, ''मेरा धर्म सबसे पहले है और अपने धर्म के लिए मैं जो कुछ करता हूं, उससे मुझे प्रेम है। कभी-कभी क्रिकेटर सिर्फ अपने क्रिकेट में ही मग्न रहते हैं। मगर निजी तौर पर क्रिकेट मेरे लिए दूसरे नंबर पर है और मेरा धर्म पहले नंबर पर। यानी मैं इंसान के बतौर क्या अच्छा कर सकता हूं।''

तो क्या उन्हें लगता है कि धर्म ने उन्हें एक बेहतरीन क्रिकेटर के रूप में बदलने में मदद की है। मोइन इससे पूरी तरह सहमत हैं।

वो कहते हैं, ''हालांकि मेरा धर्म पहले आता है पर इसकी वजह से मेरे क्रिकेट पर जबर्दस्त असर पड़ा है। जब मैं खेलता हूं तो ज्यादा शांत रह पाता हूं। हर दिन को मैं उसी तरह कुबूल करता हूं जैसा वह मुझे मिला है। और मुझे लगता है कि शायद इसीलिए मैं अच्छा क्रिकेट खेल पाता हूं।''

विज्ञापन

मोइन की दाढ़ी पर भी उठते रहते हैं सवाल

moeen ali comment on religion.
मोइन अली एक पाकिस्तानी परिवार में जन्में हैं और उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट में अपनी जगह बनाई। इस वजह से कई बार उनसे राजनीति पर भी सवाल पूछे जाते हैं।

वह कहते हैं, ''कभी-कभी जब हम इंटरव्यू के लिए जाते हैं तो वो पूछ लेते हैं कि फलस्तीन को लेकर आपका क्या ख्याल है।'' हालांकि राजनीति की वजह से उन्हें पिछली गर्मियों में लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा था जब एक टेस्ट मैच के दौरान उनके हाथों में गजा के समर्थन वाला रिस्टबैंड नजर आया था।

मोइन बताते हैं, ''वह मामला बेवजह ही तूल पकड़ गया। ऐसा मैंने कभी नहीं सोचा था। मैं मानवता का हिमायती हूं। ये कोई राजनीतिक बात नहीं थी बल्कि इसके पीछे मानवीय सोच थी।''

फिरकी गेंदबाज मोइन अली का कहना है, ''मैं इस बात की फिक्र नहीं करता कि लोग क्या कहते हैं। मेरे ख्याल से यह पूरी तरह निजी मामला है, एक धार्मिक बात है। और इसकी किसी से भी तुलना करना अजीब बात ही होगी।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed