फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   missy creates history, first women to win 6 gold in world championship

तैराकी में गोल्ड का 'छक्का' लगाने वाली पहली तैराक बनी मिसी

Mon, 05 Aug 2013 04:08 PM IST
बार्सिलोना
बार्सिलोना Updated Mon, 05 Aug 2013 04:08 PM IST
विज्ञापन
missy creates history, first women to win 6 gold in world championship

अमेरिका की युवा तैराक मिसी फ्रेंकलिन विश्व तैराकी चैंपियनशिप के एक ही संस्करण में छह स्वर्ण पदक जीतने वाली दुनिया की पहली महिला तैराक बन गई हैं।

विज्ञापन


फ्रेंकलिन ने यह उपलब्धि अमेरिकी महिला टीम के 4 गुणा 100 मीटर मेडले रिले का स्वर्ण जीतने के साथ ही हासिल कर ली। फ्रेंकलिन रिले टीम में शामिल थी।

18 साल की तैराक फ्रेंकलिन ने 200मी महिला बैकस्ट्रोक स्पर्धा में दो मिनट 04.76 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने एक विश्व चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण पदक जीतने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली थी।
विज्ञापन


इससे पहले अमेरिका की ही ट्रेसी कोलकिंस ने 1970 और आस्ट्रेलिया की लिबी ट्रिकेट ने 2007 में पांच स्वर्ण जीते थे।

फ्रेंकलिन के पहले 1988 में सोल ओलंपिक में पूर्वी जर्मनी की क्रिस्टीन ओट्टो ने एक बड़े तैराकी आयोजन में छह स्वर्ण पदक जीते थे।

उनकी हमवतन 16 वर्षीय कैटी लेडेकी ने भी विश्व चैंपियनशिप में अपना जलवा बिखेरते हुए अमेरिका को पदक तालिका में चोटी पर पहुंच दिया।

लेडेकी ने फ्रीस्टाइल महिला तैराकी स्पर्धा में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया। इस दो स्वर्ण पदकों से अमेरिकी ने पदक तालिका में चीन को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
चैंपियनशिप में एक दिन शेष रहते अमेरिका 15 स्वर्ण, 10 रजत और नौ कांस्य सहित 34 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया।

जबकि चीन 14 स्वर्ण, आठ रजत और चार कांस्य सहित 26 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर और रूस नौ स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य सहित 19 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed