{"_id":"d8b64a26-b5a2-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"mirabai-wins-3-bronze-in-jr-world-weightlifting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीराबाई ने जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग में झटके 3 कांस्य पदक ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
मीराबाई ने जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग में झटके 3 कांस्य पदक
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2013 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर की मीरा बाई चानू ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए तीन कांस्य पदक जीत लिए हैं। चैंपियनशिप के पहले दिन लीमा (पेरू) में उन्होंने 48 किग्रा भार वर्ग में कुल 165 किलो वजन उठाकर यह कारनामा दिखाया है।
विज्ञापन
हालांकि वह अपने सर्वश्रेष्ठ 168 किलो से तीन किलो पीछे रह गईं। बावजूद इसके वह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में तीन पदक जीतने में सफल रहीं। उन्होंने स्नैच में 72 किलो व क्लीन एंड जर्क में 93 किलो वजन उठाया और दोनों में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
इससे पहले मीरा बाई जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में रजत जीतने में सफल रही हैं। चीन की चुनयिंग गुआन ने 182 किलो (100+82) वजन उठाकर स्वर्ण जीता। तीनों स्वर्ण इसी चीनी खिलाड़ी को मिला।
विज्ञापन
वहीं पुरुषों के 56 किलो में भारत के अपूर्व छेतिया कांस्य पदक जीतने से चूक गए। वह कुल 229 किलो (102+127) वजन उठाकर चौथे स्थान पर रहे।