फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   ministry of sports pressure on federations

खेल मंत्रालय ने खेल संघों पर बनाया दबाव

Sat, 12 Jan 2013 12:45 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Jan 2013 12:45 AM IST
विज्ञापन
ministry of sports pressure on federations

खेल मंत्रालय ने आयु व कार्यकाल के अपने दिशा निर्देशों को लेकर एक बार फिर राष्ट्रीय खेल संघों पर दबाव बनाया है। मंत्रालय ने सभी खेल संघों से आयु व कार्यकाल के निर्देश को लागू करने के लिए अपने संविधान में संशोधन करने को कहा है। इससे पहले स्पोर्ट्स कोड के अनुसार चुनाव नहीं कराने पर मंत्रालय आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया को प्रतिबंधित कर चुका है। मंत्रालय ने सभी खेल संघों को जारी पत्र में कहा है कि वे इस संबंध में 31 जनवरी तक अपना जवाब दाखिल करें।

विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि वर्ष 2011 की वार्षिक मान्यता लेने के दौरान खेल संघों की ओर से कहा गया था कि उन्होंने स्पोर्ट्स कोड पूरी तरह स्वीकार है। वे इसके अनुसार ही अपना संविधान तैयार करेंगे। लेकिन ज्यादातर खेल संघों ने अब तक आयु व कार्यकाल को लेकर अपने संविधान में संशोधन नहीं किया है।

विज्ञापन


हाल ही में एनआरएआई ने आयु व कार्यकाल को लेकर अपने संविधान में संशोधन किया है। लेकिन दूसरे खेल संघ बिना संशोधन कराए ही चुनाव कराने की कोशिश कर रहे हैं। आचर्री संघ ने ऐसा ही किया जिसके चलते उन पर प्रतिबंध लगा। मंत्रालय ने एक तरह से साफ किया है कि जो खेल संघ अपने संविधान में संशोधन करेंगे उन्हें ही मंत्रालय की वार्षिक मान्यता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed