{"_id":"516f59b6d9ffd99afa25f3fe0c467a61","slug":"michael-schumacher-showing-signs-of-improvement","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार के बादशाह शूमाकर की हालत में सुधार","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
रफ्तार के बादशाह शूमाकर की हालत में सुधार
एजेंसी/ग्रेनोबल (फ्रांस)
Updated Wed, 01 Jan 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस में स्कीइंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए सात बार के फॉर्मूला वन चैंपियन जर्मनी के माइकल शूमाकर की हालत में मस्तिष्क के दूसरे ऑपरेशन के बाद सुधार आया है।
विज्ञापन
शूमाकर का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने सोमवार रात उनके मस्तिष्क का दूसरा ऑपरेशन किया जिसके बाद मंगलवार को उनकी हालत में सुधार आया।
शूमाकर का फ्रांस के पूर्वी शहर ग्रेनोबल के सीएचयू अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पढ़ें, माइकल शूमाकर कोमा में
विज्ञापन
अस्पताल के एनेस्थेसिया विभाग के प्रमुख ज्यां फ्रेंको पायेन ने कहा, ‘शूमाकर की हालत में मंगलवार को सुधार आया है। लेकिन हम अभी यह नहीं कह सकते हैं कि वह खतरे से बाहर हैं। हम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।’
विज्ञापन
44 साल के शूमाकर रविवार को फ्रांस के आल्प्स में स्थित एक रिजार्ट में स्कीइंग के दौरान गिर गए थे और उनका सिर पत्थर से टकरा गया था।
उनके मस्तिष्क के स्कैन से आंतरिक रक्तस्राव और अंदरूनी चोट का पता चला था और रक्तस्राव रोकने के लिए उनका ऑपरेशन किया गया था।
इस बीच शूमाकर की सलामती के लिए उनके देश जर्मनी समेत दुनियाभर में दुआओं का दौर जारी है। सोमवार को ग्रेनोबल में भी उनके कुछ प्रशंसक अस्पताल के बाहर जमा हुए थे।