मोदी से मिलने पहुंची वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक पदक विजेता और 5 बार महिला बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रही एमसी मैरी कॉम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मंगलवार को दोनों की मुलाकात की तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड की गई है।
कुछ दिन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने एक संबोधन में कई भारतीय दिग्गजों का नाम लिया था। जिसमें एक नाम महिला मुक्केबाज मैरी कॉम का भी था। ओबामा के जाने के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी की ओर से अपने ट्विटर अकाउंट में मैरी कॉम के साथ बातचीत की तस्वीर डाली।
मैरी कॉम से पहले प्रधानमंत्री मोदी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा से भी मिल चुके हैं।
भारत स्वच्छता अभियान से जुड़ी है मैरी कॉम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत स्वच्छता अभियान में ज्यादातर खिलाड़ी और बॉलीवुड स्टार शामिल है। मंगलवार को मैरी कॉम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की हो लेकिन वह काफी पहले से ही प्रधानमंत्री मोदी के भारत स्वच्छता अभियान का हिस्सा है।
एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली मैरी कॉम ने पिछले साल 14 अक्टूबर को भारत स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया था। उसके बाद 24 अक्टूबर को मैरी कॉम ने सड़क पर उतरकर सफाई अभियान में भी हिस्सा लिया था।
मुलाकात में मोदी ने मैरी कॉम की तारीफ करते हुए कहा कि मैरी कॉम देश की एक महान खिलाड़ी है। उन्होंने देश के लिए कई मेडल जीते हैं। मोदी के स्वच्छता अभियान में मैरी कॉम के अलावा सचिन तेंद़ुलकर, सानिया मिर्जा समेत कई दिग्गज शामिल है।