फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   manorama and deborah bag silver each

डिबोरा के दम पर रायडरों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Mon, 11 Mar 2013 08:43 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 11 Mar 2013 08:43 PM IST
विज्ञापन
manorama and deborah bag silver each

अब तक जूनियर एशियाई साईकिलिंग चैंपियनशिप में अंडमान निकोबार की बाला डिबोरा का जलवा चलता आ रहा था। लेकिन सोमवार को सभी को हैरान करते हुए मणिपुर की मनोरमा ने कीरिन रेस में रजत पदक झटक लिया।

विज्ञापन


यह डिबोरा और मनोरमा के प्रदर्शन का ही नतीजा है कि इस चैंपियनशिप में भारत ने दो रजत व दो कांस्य पदक के साथ अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कोरिया 12 स्वर्ण पदकों के साथ टॉप पर रहा।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी वेलड्रोम पर सोमवार को डिबोरा का स्प्रिंट के फाइनल में कोरियाई यून ही जांग से मुकाबला था। लेकिन कोरियाई भारतीय युवती पर भारी पड़ी। बावजूद इसके डिबोरा रजत पदक जीतने में सफल रहीं। यह चैंपियनशिप में उनका तीसरा पदक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम का सत्र मनोरमा के नाम रहा। कीरिन रेस में पांच लैप तक मोटरसाइकिल सवार रायडरों की तेजी पर तय करता है। इसके बाद मोटरसाइकिल सवार हट जाता है और बाकी के तीन लैप रायडर अपना जोर लगाते हैं। छह लैप तक मनोरमा सबसे पीछे चल रही थीं। लेकिन अंतिम लैप में मनोरमा ने गजब की तेजी दिखाते हुए कोरियाई व मलेशियाई रायडर को पीछे छोड़ दिया।


यहां तक 250 मीटर मार्क तक दोनों कोरियाई रायडर आगे चल रही थीं। लेकिन अंतिम 50 मीटर में मनोरमा ताईपे की शियाओ यू चेंग से महज .131 सेकेंड पीछे रहीं। जबकि उन्होंने योन ही जांग को .009 सेकेंड से पीछे छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed