{"_id":"07e7c128-4233-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"manavjit-sandhu-wins-gold-in-asian-shooting-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवजीत संधू ने स्वर्ण पदक जीता","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
मानवजीत संधू ने स्वर्ण पदक जीता
पटियाला/एजेंसी
Updated Mon, 10 Dec 2012 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के मानवजीत संधू ने यहां एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में 138 (117 और 21) अंक से ट्रैप स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
रजत पदक जापान के ओयामा शिगेटाका (135) ने हासिल किया जबकि कुवैत के मेकलैंड नासेर (134) ने कांस्य पदक जीता। भारत ने टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला। संधू (117), पृथ्वीराज (112) और अनिरुद्ध सिंह (109) ने कुल स्कोर से सोने का पदक हासिल किया। टीम स्पर्धा का रजत पदक कुवैत और कांस्य पदक जापान ने जीता।
महाराजा यदविंदर सिंह मेमोरियल इंडियन ओपन शॉटगन चैंपियनशिप में संधू ने 140 (117 और 23) के स्कोर से व्यक्तिगत स्वर्ण जीता। उन्हें 6000 डॉलर की इनामी राशि मिली और रजत पदक जीतने वाले कुवैत के अलमुधाफखालीद (138) को 4,000 डॉलर मिले। कांस्य पदक मेकलैड नासिर ने हासिल किया। शॉटगन चैंपियनशिप में टीम स्वर्ण कुवैत ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
नंबर गेम
10 : टेस्ट मैच भारत ने पिछले 13 टेस्ट मैचों में से हारे हैं।
1999 : के बाद भारत घर में पहली बार लगातार दो टेस्ट मैच हारा।