{"_id":"25534824-3593-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mallya-promises-50-million-pound-investment-in-force-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्स इंडिया में निवेश का वादा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
फोर्स इंडिया में निवेश का वादा
साओ पाओलो/एजेंसी
Updated Fri, 23 Nov 2012 10:58 PM IST
विज्ञापन
सहारा फोर्स इंडिया के टीम प्रमुख विजय माल्या का कहना है कि अगले सत्र में अच्छे प्रदर्शन के लिए टीम में पांच करोड़ पाउंड का निवेश किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने इस संभावना से भी इंकार नहीं किया कि निको हकेनबर्ग के टीम से जाने के बाद एड्रियन सुतिल टीम में वापस आ सकते हैं। माल्या ने कहा, ‘हमने दिखा दिया कि हम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसलिए हम अगले सत्र में भी इससे कम की उम्मीद नहीं करते। लेकिन अब समय आ गया है, जब हमें निवेश को भी देखना होगा। बोर्ड ने हाल में पांच करोड़ के निवेश को मंजूरी दी है।’
विज्ञापन