फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Lovelina borgohain thanks Anurag Thakur and SAI for giving his coach entry in Commonwealth Games 2022 village

Commonwealth Games 2022: खेल गांव में कोच की एंट्री पर खुश हुईं लवलीना, अनुराग ठाकुर और साई को कहा शुक्रिया

Wed, 27 Jul 2022 11:05 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 27 Jul 2022 11:05 AM IST
सार

लवलीना ने कोच को एंट्री मिलने के बाद खुशी जताई है। उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण को शुक्रिया कहा है। 
 

विज्ञापन
Lovelina borgohain thanks Anurag Thakur and SAI for giving his coach entry in Commonwealth Games 2022 village
लवलीना बोरगोहेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक की दावेदार लवलीना के कोच को खेल गांव में एंट्री मिल चुकी है। इसके बाद वो बेहद खुश हैं। उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण को शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी कोच संध्या गुरुंग का नाम कॉमनवेल्थ खेल के दल में शामिल करने और त्वरित कार्रवाई के लिए वो आभारी हैं। 
विज्ञापन


लवलीना के कोच का नाम पहले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय दल में शामिल नहीं था। बाद में उनका नाम जोड़ा गया, लेकिन उनके लिए मान्यता कार्ड नहीं बन सका। ऐसे में लवलीना ने ट्विटर पर लंबा-चौड़ा पोस्ट कर अपनी व्यथा बताई थी। उनके पोस्ट के बाद तुरंत कार्रवाई की गई और अब लवलीना की कोच को खेल गांव में एंट्री मिल चुकी है। 
विज्ञापन


सोमवार की सुबह लवलीना को तैयारी कराने के लिए संध्या खेल गांव के मुख्य द्वार पर पहुंचीं, लेकिन उनके पास मान्यता कार्ड नहीं होने के चलते उन्हें सिक्योरिटी गार्ड ने खेल गांव में नहीं घुसने दिया। इसके बाद लवलीना ने ट्वीट कर बताया इसकी शिकायत कि उनके कोच को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए खेल गांव में एंट्री नहीं दी जा रही है, जबकि आठ दिन बाद राष्ट्रमंडल खेलों में उनका मुकाबला है। ऐसे में लवलीना की तैयारी बाधित हो रही है। अब लवलीना के ट्वीट पर कार्रवाई करते हुए उनकी समस्या का समाधान निकाला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संध्या के लिए टीम डॉक्टर को बाहर किया
सूत्रों के अनुसार संध्या को खेल गांव के अंदर भेजने के लिए भारतीय बॉक्सरों के टीम डॉक्टर को बाहर कर दिया गया है। इसके बाद भारत के 12 बॉक्सर टीम डॉक्टर के बिना खेलेंगे। अब टीम के इकलौते टीम डॉक्टर करणजीत सिंह को होटल भेज दिया गया है। टोक्यो ओलंपिक के दौरान भी जब मुक्केबाज सतीश कुमार को गंभीर चोट लगी थी तब टीम डॉक्टर मुकाबले में नहीं थे। उन्हें उस दौरान भी होटल में रखा गया था। महिला टीम के चीफ कोच भास्कर भट्ट भी संध्या को खेल गांव में कमरा दिलाने के लिए खुद होटल में आ गए। 

मीडिया से बात करने पर रोक
सूत्र बताते हैं कि पहले एक महिला कोच की जगह पर संध्या का कार्ड बनाया जाना था लेकिन मुक्केबाजी संघ ने महिला कोच के भी उत्तर-पूर्व राज्य होने की वजह से डॉक्टर का कार्ड रद्द करने की सिफारिश कर दी। चीफ कोच भास्कर भट्ट ने किसी तरह के विवादों को जन्म नहीं देने के लिए खुद होटल में शरण ले ली। लवलीना के ट्वीट के बाद चेफ डि मिशन की ओर से सभी टीमों के मुख्य प्रशिक्षकों की बैठक बुलाई गई। उन्हें निर्देशित किया गया कि कोई भी खिलाड़ी अब मीडिया से बात नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed