फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Looking forward to work with you ahead of LA Olympics: Shah to new IOC prez Kirsty Coventry

Jay Shah: '2028 ओलंपिक से पहले आपके साथ काम करने को लेकर तत्पर', आईओसी की नई अध्यक्ष कोवेंट्री से बोले जय शाह

Fri, 21 Mar 2025 08:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोस्टा नवारिनो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोस्टा नवारिनो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 21 Mar 2025 08:46 AM IST
सार

कोवेंट्री को गुरुवार को IOC का 10वां अध्यक्ष चुना गया। वह ग्रीस के कोस्टा नवारिनो में 144वें IOC सत्र में संगठन के इतिहास में यह पद पाने वाली पहली महिला और पहली अफ्रीकी भी हैं।

विज्ञापन
Looking forward to work with you ahead of LA Olympics: Shah to new IOC prez Kirsty Coventry
जय शाह और किर्स्टी कोवेंट्री - फोटो : ANI/ Kirsty Coventry (instagram-screengrab)

विस्तार

आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने गुरुवार को किस्ट्री कोवेंट्री को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और कहा कि वह 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक से पहले जिम्बाब्वे की पूर्व खेल मंत्री के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं। क्रिकेट भी 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का हिस्सा होगा। क्रिकेट 128 साल बाद ओलंपिक में वापसी करेगा। शाह आईओसी के वार्षिक सत्र में भाग लेने पहुंचे थे, जहां अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए।
विज्ञापन


IOC: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की 10वीं अध्यक्ष बनीं किर्स्टी कोवेंट्री, इस पद पर चुनी जाने वाली पहली महिला
विज्ञापन

जय शाह ने  एक्स पर लिखा, 'नव-निर्वाचित आईओसी अध्यक्ष किस्ट्री कोवेंट्री को बधाई और शुभकामनाएं। यह एक ऐसा सम्मान है जिसकी आप हकदार हैं। मैं आईसीसी में आपकी मेजबानी करने के बाद ग्रीस में आपको शुभकामना संदेश देने के लिए मौजूद होने के लिए आभारी हूं। मैं लॉस एंजिलिस ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करने के लिए और उसके बाद भी आपके और आपकी टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।'

कोवेंट्री को गुरुवार को IOC का 10वां अध्यक्ष चुना गया। वह ग्रीस के कोस्टा नवारिनो में 144वें IOC सत्र में संगठन के इतिहास में यह पद पाने वाली पहली महिला और पहली अफ्रीकी भी हैं। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स के प्रमुख सेबेस्टियन को और स्पेनिश खेल प्रशासक जुआन एंटोनियो समरंच जैसे अन्य लोगों को पीछे छोड़ दिया। कोवेंट्री को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के खेल देखने के लिए आमंत्रित किया गया था और चार मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मैच के दौरान वह मौजूद थीं।

CWG 2030: राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए भारत ने लगाई बोली, 2010 में आखिरी बार हुआ था देश में आयोजन
विज्ञापन

जिम्बाब्वे की 41 वर्षीय खेल मंत्री कोवेंट्री 131 वर्षों में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का नेतृत्व करने वाली पहली महिला और पहली अफ्रीकी हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय ओंलपिक समिति (आईओसी) के निवर्तमान अध्यक्ष थॉमस बाक का पसंदीदा भी माना जाता है। सभी उम्मीदवार और उनके मतदाता IOC सदस्यों के अनन्य और आमंत्रित क्लब में हैं, जिनकी संख्या वर्तमान में 109 है। कोवेंट्री 23 जून को पदभार ग्रहण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed