फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India submits bid to host 2030 CWG sports ministry know details

CWG 2030: राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए भारत ने लगाई बोली, 2010 में आखिरी बार हुआ था देश में आयोजन

Fri, 21 Mar 2025 08:28 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 21 Mar 2025 08:28 AM IST
सार

अगर भारत की बोली स्वीकार कर ली जाती है और देश को मेजबानी मिलती है तो 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में होगा।

विज्ञापन
India submits bid to host 2030 CWG sports ministry know details
मनसुख मांडविया - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए बोली पेश की है। खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि खेलों की मेजबानी में दिलचस्पी दिखाने से संबंधित दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IOC: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की 10वीं अध्यक्ष बनीं किर्स्टी कोवेंट्री, इस पद पर चुनी जाने वाली पहली महिला
विज्ञापन

 

आईओए और गुजरात ने लगाई बोली
सूत्र ने बताया कि भारतीय ओलंपिक संघ ने मेजबानी के लिए जरूरी दस्तावेज कुछ दिन पहले भेजे हैं। सूत्र ने कहा- 'हां, यह सच है, भारत की बोली आईओए और गुजरात राज्य द्वारा प्रस्तुत की गई है।' बता दें कि, अगर भारत की बोली स्वीकार कर ली जाती है और देश को मेजबानी मिलती है तो इसका आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में होगा।

2010 में की थी CWG की मेजबानी
हाल ही में खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा था कि देश खेलों की मेजबानी करने में रुचि रखता है। भारत ने अंतिम बार 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी और देश का लक्ष्य 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने का भी है।

ये भी पढ़ें: Olympics 2028: लॉस एंजिलिस ओलंपिक में शामिल हुई मुक्केबाजी, आईओसी की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया फैसला
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed