फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vinoo mankad trophy 2018 under 19 cricketer avnish hatrick team uttarakhand wins

वीनू मांकड ट्रॉफी 2018: अवनीश की हैट्रिक से टीम उत्तराखंड की पहली जीत, पुडुचेरी को जमकर पछाड़ा

Mon, 08 Oct 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Oct 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
Vinoo mankad trophy 2018 under 19 cricketer avnish hatrick team uttarakhand wins
क्रिकेट - फोटो : डेमो

कप्तान अवनीश सुढ़ा के शानदार ऑलराउंडर खेल की बदौलत वीनू माकंड ट्रॉफी में उत्तराखंड अंडर-19 टीम ने रविवार को अपनी पहली जीत हासिल की। उत्तराखंड ने पहले गेंदबाजी करते हुए अवनीश की हैट्रिक की मदद से पुडुचेरी को महज 94 रनों पर ढेर कर दिया। बाद में अवनीश के नाबाद अर्द्धशतक की बदौलत केवल दो विकेट खोकर आसान जीत हासिल कर ली। 

विज्ञापन


भुवनेश्वर के केआईआईटी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को पुडुचेरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के दोनों ओपनर लोगेश और सुगदेव ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 12.2 ओवर में 42 रन जोड़े। अवनीश ने लोगेश (17) को गौरव नेगी के हाथों कैच आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई।
विज्ञापन


एक रन बाद ही सुगदेव भी रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद उत्तराखंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 रनों के भीतर आठ बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। 38वें ओवर में अवनीश ने चौथी, पांचवीं और छठवीं गेंद पर विकेट लेकर शानदार हैट्रिक पूरी की। पुडुचेरी की पूरी टीम 39 ओवर में 94 रनों पर मिसट गई। अवनीश ने 13 रन देकर चार, सुमित ने तीन और हरमन ने दो विकेट चटकाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अवनीश ने बल्ले से भी दिखाया दम

गेंदबाजी में हैट्रिक समेत चार विकेट लेने के बाद कप्तान अवनीश ने बल्लेबाजी में भी हाथ दिखाए और शानदार अर्द्धशतक जमाया। अवनीश ने 56 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों से सजी 56 रनों की पारी खेली। दूसरे ओपनर तनुष गुसांई 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

मनीष ने 18 और गौरव जोशी ने नाबाद दो रनों की पारी खेली। उत्तराखंड की टीम ने 19.1 ओवर में आसान जीत हासिल कर ली। पुडुचेरी के निपुन गायकवाड़ और अरबाजउद्दीन ने एक-एक विकेट चटकाया।

अंक तालिका में खुला खाता
पहली बार बीसीसीआई की किसी प्रतियोगिता में खेलने उतरी उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया है। शनिवार को बिहार से पहला मुकाबला हारने के बाद टीम ने बेहतरीन वापसी करते हुए पुडुचेरी को खेल के सभी विभागों में कड़ी शिकस्त दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed