फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Utsav Malik shamli won silver in 38th North Zone Shooting Championship held in Dehradun.

देहरादून में आयोजित 38वीं नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में उत्सव मलिक ने जीता रजत 

Sun, 04 Nov 2018 06:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Sun, 04 Nov 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
Utsav Malik shamli won silver in 38th North Zone Shooting Championship held in Dehradun.
shooting

शामली की एक ओर प्रतिभा ने अपने हुनर से क्षेत्र का मान बढ़ाया है। शामली राइफल क्लब के उत्सव मलिक ने देहरादून में आयोजित 38वीं नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। 

विज्ञापन

 
देहरादून स्थित जसपाल राणा शूटिंग रेंज में 25 अक्तूबर से एक नवंबर तक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्लब के प्रशिक्षु व कुड़ाना निवासी उत्सव मलिक ने 22बोर थ्री पोजिशन राइफल में रजत पदक जीता। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्सव को मेडल देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन


क्लब के अध्यक्ष व यूपी टीम मैनेजर मुकेश चौधरी ने बताया कि क्लब के प्रशिक्षु संजय यादव, हिमांशु मलिक, गौरव श्योराण, दीपक चौधरी, बादल शर्मा, पीयूष शर्मा, सक्षम चौधरी, लक्ष्य चौधरी, गौरव चौहान, अनुज सैनी, ऋत्विक पाल, शिवम राणा, दीपांशु चौधरी, गौरव पंवार, आदर्श चौधरी, संयम खेवाल, कुणाल मलिक ने केरल के तिरूअनंतपुरम में होने वाली 62वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल मलिक, निहाल चौधरी, अमन सरोहा, सोनल तोमर, वृतिका चौहान, अक्षय कुमार, अमन चौधरी, विकल्प देशवाल पहले ही नेशनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। रविवार को क्लब पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर तपन मलिक, सर्वेश तोमर, अभिजीत मलिक, गौरव कांबोज, सौरव मलिक, लिटिल बालियान आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed