{"_id":"5bdee910bdec22695a4bec79","slug":"upba-rocked-in-under-19-state-badminton-competition-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर : अंडर-19 राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता में यूपीबीए का दबदबा","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
सहारनपुर : अंडर-19 राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता में यूपीबीए का दबदबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 04 Nov 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ी
डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। ज्यादातर मुकाबलों में यूपीबीए (उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन) के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। समापन पर विजेताओं और उप विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
बालकों के एकल मुकाबलों में यूपीबीए के शांतनु शर्मा इलाहाबाद के आयुष राज गुप्ता को 21-09, 15-21 और 21-12 के अंतर से हराकर विजेता बने। बालिकाओं में यूपीबीए की तनिषा सिंह ने यूपीबीए की ही शैलजा शुक्ला को 27-25 और 21-18 के अंतर से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन
डबल्स मुकाबलों में गाजियाबाद के अंकुर धीमान और यूपीबीए के गौरव नमन की जोड़ी ने इलाहाबाद के आयुषराज और यूपीबीए के तुषार गनेजा की जोड़ी को हराया। बालिकाओं के डबल्स मुकाबले में नोएडा की अनुषा गोयल और यूपीबीए की शेलजर की जोड़ी मेरठ की आरुषि और माही नरेश की जोड़ी को हराकर विजेता बनीं।
विज्ञापन
मिक्स डबल्स मुकाबले में यूपीबीए के तुषार गगनेजा और यूपीबीए की तनीषा सिंह की जोड़ी ने जॉनराइट और मान्या मेहता की जोड़ी को हराया। समापन पर नगर विधायक और उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष संजय गर्ग ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर डॉक्टर संदीप गुप्ता, सुधीर जोशी, सुषमा बजाज, योगेश दहिया, तेजवीर सिंह, हरमीत बग्गा, डॉक्टर एके गुप्ता, ईश्वरपाल सिंह, यशपाल सिंह, मनीष, गौरव ठाकुर आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/