{"_id":"5c09044dbdec2241b95b3403","slug":"two-sportsmen-of-himachal-will-participate-in-national-judo-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय जूडो स्पर्धा में दम दिखाएंगी हिमाचल की दो खिलाड़ी","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
राष्ट्रीय जूडो स्पर्धा में दम दिखाएंगी हिमाचल की दो खिलाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 06 Dec 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा की दो छात्राएं प्रियंका और शिवांगी राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी। वीरवार को प्रधानाचार्य रहमत अली ने दोनों को राष्ट्रीय जूडो अंडर-17 प्रतियोगिता के लिए होने वाले कोचिंग कैंप के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता गुजरात के नांदेड में होगी। इन छात्राओं का कोचिंग कैंप 7 से 12 दिसंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में होगा। इसके बाद ये छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नेतृत्व करने गुजरात जाएंगी।
विज्ञापन
पाठशाला के डीपीई हरदेव सिंह ने बताया कि दोनों छात्राओं ने कड़ी मेहनत कर मुकाम हासिल किया है। दोनों राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन