{"_id":"5bdeb11dbdec2269ac7eed30","slug":"the-great-khali-cwe-wrestling-competition-in-panchkula-stadium-on-11-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में CWE की कुश्ती प्रतियोगिता, आएंगे द ग्रेट खली के पहलवान और इंटरनेशनल फाइटर","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
पंचकूला में CWE की कुश्ती प्रतियोगिता, आएंगे द ग्रेट खली के पहलवान और इंटरनेशनल फाइटर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
khali
पंचकूला में सेक्टर-तीन स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 11 नवंबर को सीडब्ल्यूई की ओर से एक रेसलिंग प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसमें स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। पंचकूला के निजी होटल में जानकारी देते हुए सीडब्ल्यूई के संचालक द ग्रेट खली ने बताया कि रेसलिंग शाम चार बजे शुरू होगी। जिसमें शाम छह से नौ बजे तक बड़ी फाइट होगी।
उन्होंने बताया कि रेसलिंग चैंपियनशिप करवाने का उनका मुख्य उद्देश्य अपने देश के युवा रेसलर को मंच प्रदान करना है ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए विदेश की बजाए अपने देश में बढ़िया मंच मिल सके। इसके अलावा उन्होंने बताया कि हमने सरकार से मांग की है कि हर जिले में अलग-अलग अकादमी खोली जाए जिसमें रेसलर अभ्यास कर सकें।
रेसलिंग चैंपियनशिप में इंटरनेशनल लेवल के महिला व पुरुष रेसलर रेसलिंग करते नजर आएंगे। जिनमें क्रिस मास्टर, कैटी फोर्ब्स, क्रिमसन, रेवल, जैमी जेमसन, माइक टरवर सहित भारतीय रेसलर शैंकी सिंह, दिनेश कुमार, मनीष दुबे, जीतू चौधरी, रघु देव, रवि प्रजापति व हरमन सिंह के नाम शामिल है।
विज्ञापन
विजेताओं को इनाम के तौर पर बेल्ट व कैश प्राइज दिए जाएंगे। रेसलिंग के दौरान समय-समय पर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, बॉलीवुड एटरटेनर राखी सांवत, खान साहब व पंजाबी सिंगर इंद्रजीत निक्कू दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।
13 को अंबाला व 16 को करनाल में होगी चैंपियनशिप
13 नबंवर को अंबाला के राजीव गांधी स्टेडियम में रेसलिंग व 16 को करनाल में चैंपियनशिप का आयोजन होगा। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा 18 नवंबर को नंगल में चैंपियनशिप का आयोजन होगा।