फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Team of Kanpur Warriors won by six wickets

6 विकेट से जीती कानपुर वारियर्स की टीम

Mon, 31 Dec 2018 03:42 PM IST
शिखा पांडेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 31 Dec 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
Team of Kanpur Warriors won by six wickets
छह विकेट से जीती कानपुर वारियर्स की टीम
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से आयोजित संडे लीग में रविवार को पांच मैच खेले गए। पहला मैच महाराणा प्रताप मैदान पर हुआ। यहां कानपुर वारियर्स ने छह विकेट से महाना एकादश को हराया। महाना एकादश की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 28 ओवर में आठ विकेट खोकर 160 रन बनाए। जवाब में उतरी कानपुर वारियर्स की टीम ने 20.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। 
विज्ञापन


सप्रू मैदान पर सिंहवानी एकादश ने 219 रनों से गोविंद नगर बाल बास्टर को हरा दिया। पहले खेलने उतरी सिंहवानी एकादश की टीम ने 26 ओवर में तीन विकेट खोकर 289 रन बनाए। जवाब में गोविंद नगर बाल बास्टर की टीम 11.5 ओवर में 70 रन ही बना सकी। तीसरा मैच निशा एकादश व राहुल स्वीट्स के बीच एसएएफ मैदान पर हुआ। राहुल स्वीट्स की टीम ने 30 ओवर में आठ विकेट खोकर 179 रन बनाए। जवाब में निशा एकादश की टीम ने 27 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन


चित्रा मैदान पर चमन स्पोर्टिंग व वेलनेश क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। चमन स्पोर्टिंग ने 30 ओवर में आठ विकेट खोकर 215 रन बनाए। जवाब में वेलनेश क्रिकेट क्लब की टीम ने 16.3 ओवर में दो विकेट खोकर 216 रन बना लिए। पांचवें मैच में एमजे एकादश की टीम ने 198 रनों से लवकुश वारियर्स को हरा दिया। यशराज मैदान पर एमजे एकादश की टीम ने 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 288 रन बना लिए। जवाब में लवकुश वारियर्स की टीम 16.5 ओवर में 90 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed