{"_id":"600419b48ebc3e327b7b7878","slug":"syed-mushtaq-ali-trophy-j-k-lost-by-ten-wickets-from-punjab-difficult-to-reach-quarter-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से दस विकेट से हारा जेएंडके, क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
पंजाब से दस विकेट से हारा जेएंडके, क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल
Sun, 17 Jan 2021 04:34 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 17 Jan 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने चौथे मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को पंजाब के हाथों दस विकेट से करारी हार मिली। इस हार ने जेएंडके की क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने की राह मुश्किल कर दी है। टीम का अगला मुकाबला 18 जनवरी को रेलवे के साथ होना है। इस मुकाबले में बड़े अंतर के साथ जीत जेएंडके को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
शनिवार को हुए मुकाबले में पंजाब की सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा (59) और प्रभसिमरण सिंह (73) ने 140 रन की रिकॉर्ड साझेदारी से जम्मू-कश्मीर को दस विकेट से करारी शिकस्त देकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने अजय सफर को जारी रखा। बेंगलुरू में खेले गए मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी की। सलामी जोड़ी ने एक बार फिर निराश किया और अपने विकेट गवां दिए। पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 139 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
शुभम पुंडीर ने सर्वाधिक 42 और कामरान इकबाल ने 27 रन की पारी खेली, जबकि पिछले मुकाबले में अर्द्धशतक लगाने वाले अब्दुल समद 17 ही बना सके। 140 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की सलामी जोड़ी ने 14.3 ओवर में बिना विकेट गवाए ही मैच अपने नाम किया। जेएंडके की गेंदबाजी काफी बेदम दिखी और अनुभवी रामदयाल को छोड़कर अन्य सभी गेंदबाजों ने रन लुटाए। इस हार के साथ टीम अंक तालिका में आठ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन