फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   summer school Olympiad 2019 organised in jammu university

खेलों इंडिया के तहत समर स्कूल ओलंपियाड का हुआ आगाज, 8 खेल प्रतियोगिता में 6000 बच्चे ले रहे है भाग

Mon, 27 May 2019 09:45 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 27 May 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
summer school Olympiad 2019 organised in jammu university
समर स्कूल ओलंपियाड - फोटो : अमर उजाला
खेलों इंडिया के तहत आयोजित समर स्कूल ओलंपियाड का आगाज सोमवार को जम्मू यूनिवर्सिटी के खेल मैदान में हुआ। स्कूल ओलंपियाड में जम्मू जिले के विभिन्न स्कूलों के अंडर -19 आयु वर्ग के में वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, कबड्डी, एथलेटिक, कुश्ती, फुटबॉल, तैराकी, हॉकी, ऊंची कूद, लंबी कूद, बास्केटबॉल प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में एचएसएस बिश्नाह ने वालीबाल में चार मुकाबले जीतकर प्रतियोगिता का शानदार आगाज किया। 
विज्ञापन


चार दिवसीय समर स्कूल ओलंपियाड में 14 जोन के करीब 6 हजार बच्चे भाग ले रहे है। इसमें अंडर-19 बॉयज एथलेटिक में 1800 खिलाड़ी, हाकी में 19 टीमें, कबड्डी में 98 टीमें और बास्केटबाल में 58 टीमें भाग ले रही है। इस दौरान   राज्यपाल के सलाहकार के स्कंदन मुख्य अतिथि मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने युवाओं को जीवन में खेलों को अपनाने के लिए कहा। सलाहकार ने खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर उन्हें खेल भावना के साथ खेलों में भाग लेने को कहा। 
विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। डिवकाम जम्मू, संजीव वर्मा ने छात्रों को खेल गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने को कहा। प्रतियोगिता में पहले दिन एचएसएस बिश्नाह ने वालीबाल में चार मैच जीते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डायमंड क्लब और एपीएस रत्नुचक ने खो-खो और बास्केटबॉल में मुकाबले जीते। समर स्कूल ओलंपियाड- का आयोजन युवा मामले और खेल विभाग द्वारा किया गया है। इस दौरान कुलपति जम्मू विश्वविद्यालय एमके धर, उपायुक्त जम्मू रमेश कुमार और संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed