क्लस्टर फुटबॉल टूर्नामेंटः सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
सीबीएसई क्लस्टर 18वें फुटबॉल टूर्नामेंट 2018-19 में मेजबान टीम सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-28 बी ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। स्कूल ने अंडर-17 और अंडर 19 में अपने-अपने मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। अंडर 19 श्रेणी में सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 28 ने एसडी विद्या स्कूल, अंबाला कैंट के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की।
संचित, दर्शबीर और जगन्नाथ ने 5वें, 25वें और 39वें मिनट में गोल किए। आर्मी पब्लिक स्कूल, चंडीमंदिर ने एमएम इंटरनेशनल स्कूल को 4-0 से हराया। मयंक ने 10वें और 15वें मिनट में अपनी टीम के लिए गोल किए, जबकि करण और सूरज ने 35वें और 42वें मिनट में गोल दागे। न्यू पब्लिक स्कूल, सेक्टर 18 चंडीगढ़ और रूट्स कंट्री स्कूल, शिमला को अपने विरोधियों डीएवी स्कूल, अंबाला और सिग्नस हाई स्कूल, शेरगढ़ के खिलाफ वाकओवर मिला।
विवेक हाईस्कूल ने सेंट जोसेफ स्कूल, सेक्टर 44 को 3-2 से पराजित किया। अनहद, संग्राम और पारस ने 12वें, 20वें और 42वें मिनट में अपनी टीमों के लिए गोल किए। शिवालिक पब्लिक स्कूल, फेस 6 मोहाली को एसडी विद्या स्कूल, अंबाला कैंट से 3-1 से झटका लगा। जसकरन ने 8वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि मोहम्मद अनिश और आकाशदीप ने मैच के 32वें और 38वें मिनट में दो गोल किए।
एसएएस अकादमी रोपड़ ने फ्लोरेंस कॉन्वेंट स्कूल, सोलन के खिलाफ 1-0 से मैच जीता। गुरसेवक सिंह ने अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल किया। ग्रीनवे, रूरकी हीरां रोपड़ ने चिनमाया विद्यालय, नूनी के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। सहमानजीत सिंह और कुमार विश्वजीत सिंह ने 32वें और 38वें मिनट में गोल किए। अंडर-17 श्रेणी में सेंट सोल्जर स्कूल चंडीगढ़ ने केबी डीएवी सेक्टर-7 चंडीगढ़ को 3-0 से हराया।
आकाश, आर्यन और अनमोल ने 20वें, 34वें और 40वें मिनट में टीम के लिए गोल किए। सेंट सोल्जर मोहाली ने माउंट लिटर, डेराबस्सी को 9-0 से हरा दिया। लुबनप्रीत और सौमिल ने गोल दागे। जाशुया, शोएब, तेजस, दिवंशु और पुष्प ने 6वें, 26वें, 28वें, 29वें और 35 वें मिनट में गोल किया। विवेक हाई स्कूल, सेक्टर 38 चंडीगढ़, केबी डीएवी सेक्टर-7 चंडीगढ़, शिवालिक पब्लिक स्कूल, मोहाली को अपने संबंधित विरोधियों के खिलाफ वॉकओवर मिला।
दीक्षांत इंटरनेश्रल स्कूल, जीरकपुर को श्री गुरु हरकृष्ण स्कूल ने 5-1 से हराया। सेंट विवेकानंद स्कूल पिंजौर ने महावीर पब्लिक स्कूल, पुंज, एचपी को हराकर 1-0 से मैच जीता। प्रियांशु ने 33वें मिनट में गोल करके जीत हासिल की। गुरु हरकृष्ण स्कूल, डेराबस्सी ने सेंट ल्यूक, सोलन को 1-0 से हराया। अभिषेक ने मैच के तीसरे मिनट में एकमात्र गोल हासिल किया।
पेनेल्टी शूट आउट में चंडीगढ़ ने ईएमई को चटा दी धूल
एसएन वोहरा ऑल इंडिया गुरमीत मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में सोमवार को चंडीगढ़ इलेवन की टीम रोमांचकारी मुकाबले में पेनेल्टी शूट आउट से जीत हासिल की। टूर्नामेंट का आयोजन 7 से 13 अक्तूबर तक सेक्टर-42 स्थित हॉकी स्टेडियम में रॉक रोवर्स हॉकी क्लब की ओर से करवाया जा रहा है। सोमवार को दो लीग मुकाबले खेले गए।
दिन का पहला मैच चंडीगढ़ इलेवन और ईएमई की टीमों के बीच खेला गया। पूरे मैच के दौरान दोनों टीमें 2-2 गोल कर बराबरी पर रही। आखिर में फैसला पेनेल्टी शूट आउट के जरिये हुआ। इसमें चंडीगढ़ इलेवन ने ईएमई की टीम को 5-3 से मात दी। दिन के दूसरे मैच में एसजीजीएस क्लब ने सीआरपीएफ की टीम को 4-3 से हराया।