फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   south range won overall best team title in police sports meet dharamshala

पुलिस स्पोर्ट्स मीट: साउथ रेंज को ओवरआल बेस्ट टीम का खिताब

Mon, 12 Nov 2018 05:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 12 Nov 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
south range won overall best team title in police sports meet dharamshala

पुलिस मैदान धर्मशाला में 50वीं पुलिस स्पोर्ट्स एंड ड्यूटी मीट में दक्षिणी खंड ने ओवरऑल बेस्ट टीम का खिताब जीता। तीन दिन हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं में दक्षिणी खंड की कोई भी टीम फाइनल मैच नहीं जीत सकी, लेकिन चार विभिन्न स्पर्धाओं में उपविजेता का खिताब जीता।

विज्ञापन


मीडिया संयोजक आईपीएस बिमल गुप्ता ने बताया कि फुटबाल, वॉलीबाल, बास्केटबाल, हैंडबाल, कबड्डी और एथलीट मीट प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें फुटबाल का खिताब उत्तरी खंड ने सेंटर यूनिट को हराकर अपने नाम किया।
विज्ञापन


वॉलीबाल का फाइनल सेंटर रेंज ने साउथ रेंज को हराकर जीता, जबकि बास्केटबाल के निर्णायक मैच में भी सेंटर ने साउथ रेंज को पराजित किया। हैंडबाल में सेंटर यूनिट ने सेंटर रेंज को पराजित किया, जबकि कबड्डी में सेंटर यूनिट की टीम ने साउथ रेंज को परास्त कर खिताबी जंग अपने नाम की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 ये रहीं सर्वश्रेष्ठ बटालियनें 

south range won overall best team title in police sports meet dharamshala

एथलेटिक्स में साउथ रेंज ने सेंटर यूनिट को हराया। फर्स्ट आईआरबीन बनगढ़ और थर्ड आईआरबीएन पंडोह को संयुक्त रूप से बेस्ट बटालियन की ट्रॉफी मिली। कमांडो प्रतियोगिता की ट्रॉफी सेंटर यूनिट ने जीती। मोटर परिवहन और रखरखाव में सेंटर रेंज को बेस्ट घोषित किया गया।

बेस्ट पुलिस थाने का खिताब सुंदरनगर पुलिस थाने को सौंपा गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सेंटर यूनिट को बेस्ट आंका गया। कंप्यूटर एवेयरनेस में में भी सेंटर यूनिट रहा रही। कम्युनिकेशन में नॉर्थ रेंज के विपन शर्मा, डॉग स्क्वायड में सेंटर यूनिट के दीप शर्मा और निस्वार्थ वर्ष भर में अव्वल रहे।

जांच के लिए वैज्ञानिक सहायक उपकरणों के प्रयोग में साउथ रेंज के एसआई शिवराम किशन और एंटी सबोटैग चैक में सेंटर यूनिट के खुशवंत सिंह, फोटोग्राफी में सेंटर यूनिट के पंकज शर्मा और वीडियोग्राफी में साउथ रेंज के सुनील कुमार को विशेष आंका गया।  

एथलेटिक्स में ये रहे विजेता 

south range won overall best team title in police sports meet dharamshala

पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में साउथ रेंज के भानू प्रथम रहे। नॉर्थ रेंज के राजन ने द्वितीय और सेंट्रल यूनिट के चेतन तृतीय रहे। 10 किलोमीटर पुरुषों की क्रॉस कंट्री में नॉर्थ रेंज के राकेश कुमार प्रथम, सेंटर रेंज के अमनदीप द्वितीय और सेंट्रल यूनिट के संदीप कुमार तृतीय रहे।

हाई जंप में संदीप प्रथम, कृष्ण कुमार द्वितीय और कोमल चंद तृतीय रहे।  गजटेड पुलिस अधिकारियों की प्रतियोगिता में लॉन टेनिस में एएसपी शमशेर सिंह ने एसपी रमेश छाजटा को हराया।

बैडमिंटन में एएसपी प्रवीण धीमान ने एएसपी संदीप लखनपाल को शिकस्त दी। बैडमिंटन के डब्ल्स में एएसपी प्रवीण धीमान और डीएसपी सुरेंद्र शर्मा की जोड़ी ने एएसपी भूपेंद्र कंवर और डीएसपी विकास धीमान की जोड़ी को शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed