{"_id":"5bcd7f64bdec22697879b6f4","slug":"solan-resident-kalpna-parmar-run-in-delhi-marathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मैराथन में दौड़ी सोलन की कल्पना परमार, मिला फिनिशर मेडल","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
दिल्ली मैराथन में दौड़ी सोलन की कल्पना परमार, मिला फिनिशर मेडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाफ मैराथन में इंटरनेशनल रनर कल्पना परमार ने एक बार फिर से प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। 21 अक्टूबर को मैराथन में कल्पना परमार ने भी भाग लिया। 40 वर्ष आयु वर्ग में कल्पना का प्रदर्शन बेहतर रहा। सोलन की कल्पना परमार ने बताया कि उन्होंने 21.097 किलोमीटर की हाफ मैराथन को पूरा कर फिनिशर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
कल्पना परमार कहती है कि जब मन में दृढ़ विश्वास व जनून हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती। इसके लिए उम्र भी बाधा नहीं बन सकती। उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि देश में हिमाचल की महिलाओं का भी मैराथन में नाम हो, हिमाचल से गिनी-चुनी महिलाएं हैं, जो लंबी दूरी की दौड़ में हिस्सा लेती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहन सीमा परमार ने भी पहली बार दिल्ली मैराथन में हिस्सा लिया और अपनी रेस पूरी की। कल्पना परमार का अगला लक्ष्य अल्ट्रा मैराथन में भाग लेना है, जिसके लिए वह अभी से प्रयास कर रही है।
विज्ञापन