फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shashikala Negi's punches rained in Birmingham, Kashish Thakur won silver in Wushu competition

Himachal: बर्मिंघम में बरसे शशिकला नेगी के मुक्के, वुशू प्रतियोगिता में कशिश ठाकुर ने जीता रजत

Sat, 05 Jul 2025 10:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)/जाहू (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)/जाहू (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Jul 2025 10:44 AM IST
सार

किन्नौर की दूनी गांव की एसएसबी में कार्यरत मुक्केबाज शशिकला नेगी ने अमेरिका के बर्मिंघम शहर में अंतरराष्ट्रीय पुलिस खेलों की बॉक्सिंग स्पर्धा में रजत पदक जीता है।

विज्ञापन
Shashikala Negi's punches rained in Birmingham, Kashish Thakur won silver in Wushu competition
शशिकला नेगी, कशिश ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर की दूनी गांव की एसएसबी में कार्यरत मुक्केबाज शशिकला नेगी ने अमेरिका के बर्मिंघम शहर में अंतरराष्ट्रीय पुलिस खेलों की बॉक्सिंग स्पर्धा में रजत पदक जीता है। एसएसबी सीएपीएफ दिल्ली में कार्यरत शशिकला नेगी का विश्व पुलिस खेलों में बॉक्सिंग स्पर्धा के लिए पैरामिल्ट्री फोर्स की ओर से भारतीय महिला टीम में चयन हुआ है। नेगी ने 75 किग्रा में रजत पदक जीता। नेगी ने राष्ट्रीय स्पर्धाओं के अलावा अब तक चार बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक भी जीते हैं। विश्व चैंपियनशिप में बुल्गारिया और सर्बिया में भाग लिया है। इसके अलावा एआईबीए महिला जूनियर और युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2013 में भाग लिया। गोल्डन ग्लब्स मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2014 में स्वर्ण पदक, पहली एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2016 में रजत हासिल कर चुकी हैं। 

विज्ञापन

जूनियर वुशू प्रतियोगिता में कशिश ठाकुर ने जीता रजत
24वीं जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीत के साथ आगाज किया है। दूसरे दिन हिमाचल के आठ खिलाड़ियों जीत दर्ज की है। प्रतियोगिता तेलंगाना के हैदराबाद में चल रही है। प्रदेश वुशू खेल संघ के महासचिव पीएन आजाद ने बताया कि प्रदेश की खिलाड़ी कशिश ठाकुर ने ताईजीशान इवेंट में रजत पदक जीता है। कशिश ठाकुर इससे पहले खेलो इंडिया (महिला) प्रतियोगिता और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अब तक छह रजत मेडल जीत चुकी हैं। लड़कों के वर्ग में अक्षय कुमार ने 65 किलोग्राम में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के खिलाड़ी को हराकर जीत दर्ज की है। इसके 56 किलोग्राम भार में अनिल डोगरा ने तेलंगाना को, 70 किलोग्राम भार में पंकज ठाकुर ने पुडुचेरी के खिलाड़ी और 75 किलोग्राम भार की प्रतियोगिता में आर्यन अगले दौर में पहुंच गए हैं। लड़कियों के वर्ग में 45 किलोग्राम भार में शिवाली, सानिया ठाकुर 48 किलोग्राम भार में अगले दौर में पहुंच गई हैं। भूमिका ने 52 किलोग्राम भार की प्रतियोगिता में तेलंगाना, नीलम देवी ने 56 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल की खिलाड़ी को पराजित किया। संघ के अध्यक्ष शिवपाल मनहास ने प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने और अन्य खिलाड़ियों की जीत पर बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed