{"_id":"5bcc5e3abdec22697f67fb00","slug":"ranji-trophy-cricket-match-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में एक नवंबर से रणजी का रोमांच, यहां होंगे मैच","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
हिमाचल में एक नवंबर से रणजी का रोमांच, यहां होंगे मैच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में एक नवंबर से रणजी का रोमांच देखने को मिलेगा। इस रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए प्रदेश को चार मैचों की मेजबानी दी गई है। मेजबान हिमाचल एलीट ग्रुप के आठ में से चार मैच अपने मैदान पर खेलेगा।
विज्ञापन
हमीरपुर के अमतर क्रिकेट स्टेडियम में रणजी के तीन मुकाबले खेले जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में इस सीजन रणजी का केवल एक मैच खेला जाएगा। बीसीसीआई ने रणजी का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल अपना पहला मुकाबला एक नवंबर को बंगाल के खिलाफ खेलेगा। यह मैच अमतर में खेला जाएगा। इसके बाद मेजबान इसी मैदान पर 14 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैच खेलने उतरेगा। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 22 दिसंबर को मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
इस मुकाबले में हिमाचल के सामने तमिलनाडु की टीम होगी। सात जनवरी को फिर से अमतर क्रिकेट मैदान में हिमाचल का मैच होगा। इस दिन टीम केरल के खिलाफ खेलेगी।
इसके अलावा हिमाचल के चार मैच बाहर होंगे। 11 नवंबर को दिल्ली के खिलाफ टीम दिल्ली में खेलेगी। 28 को हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला होगा। 6 दिसंबर को पंजाब के विरुद्ध टीम मोहाली में उतरेगी। हिमाचल का अंतिम मुकाबला 30 दिसंबर को मध्य प्रदेश के खिलाफ होगा।
यह मैच इंदौर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। एचपीसीए प्रवक्ता मोहित सूद ने बताया कि इस बार हिमाचल में रणजी के चार मुकाबले खेले जाने हैं। तीन मैच अमतर और एक मुकाबला धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।