फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लेडी रन मशीनः 171 रन बनाकर मचाया था तहलका...अब वर्ल्डकप के पहले मैच में 103 बना रचा इतिहास

Sat, 10 Nov 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 10 Nov 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
profile of t-20 women's world cup team india captain harmanpreet kaur
भारतीय महिला क्रिकेट टीम

टीम इंडिया की लेडी रन मशीन ने टी-20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में अपने इरादे साफ कर दिए हैं...कि कुछ भी हो जीत कर रहेंगे।

profile of t-20 women's world cup team india captain harmanpreet kaur
हरमनप्रीत कौर - फोटो : फाइल फोटो
हम बात कर रहे हैं...भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की। जिन्होंने टी-20 विश्व कप के पहले मैच में 51 गेंद में शानदार 103 रनों की पारी खेली। यह मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया।
profile of t-20 women's world cup team india captain harmanpreet kaur
हरमनप्रीत कौर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इससे पहले साल 2017 में  भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में 115 गेंदों में 171 रन बनाए थे। इस पारी में हरमनप्रीत ने 20 चौके और 7 छक्के जड़े थे। पारी में हरमनप्रीत का स्ट्राइक रेट 148.69 रहा। इस पारी की बदौलत हरमनप्रीत ने कई रिकॉर्ड्स को चुनौती दे डाली थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
profile of t-20 women's world cup team india captain harmanpreet kaur
हरमनप्रीत कौर

अगर बात हरमनप्रीत के करियर की करें तो वो पहली बार 7 मार्च 2009 को टीम इंडिया का हिस्सा बनीं। इन्होंने अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। यह हरमनप्रीत का पहला वनडे मैच था। 13 अगस्त 2014 को इंग्लैंड के खिलाफ हरमनप्रीत ने अपना टेस्ट डेब्य किया। साल 2016 में हरमनप्रीत को भारतीय टी-20 टीम की कमान मिली। हरमनप्रीत भारत की ओर से दो टेस्ट मैच, 49 वनडे इंटरनेशनल और 54 टी-20 मैच खेल चुकी हैं।

विज्ञापन
profile of t-20 women's world cup team india captain harmanpreet kaur
harmanpreet kaur - फोटो : file photo

हरमनप्रीत का पूरा नाम रमनप्रीत हरमनप्रीत कौर भुल्लर है। उनका जन्म 8 मार्च 1989 को पंजाब के मोगा में हुआ था। उनके माता-पिता हरमंदर सिंह भुल्लर और सतविंदर कौर ने बताया कि उनकी बेटी का जन्म इंटरनेशनल वुमन डे के दिन यानि 8 मार्च 1989 को हुआ। हरमन ने अपनी प्राइमरी एजूकेशन भूपिंदरा खालसा गर्ल्स स्कूल और 10वीं गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हरमनप्रीत स्कूल में हरमनप्रीत हॉकी और एथलेटिक्स खेलती थीं। हालांकि बाद में उनका मन क्रिकेट में लग गया। पूरी दुनिया में हरमनप्रीत देश और पंजाब का नाम रोशन कर रही हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed