भारत के लिए तेरह वर्ष तक क्रिकेट खेलने वाले क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज के रूप में पहचाने जाने वाले प्रवीण अपनी निजी जिंदगी में बहुत ही साधारण और हरफनमौला व्यक्ति हैं।
देखें उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें:-
2 of 9
प्रवीण कुमार
- फोटो : अमर उजाला
18 नवंबर 2007 को प्रवीण कुमार ने क्रिकेट में कदम रखा। उन्हें खास तौर पर टीम इंडिया के साल 2011 की शानदार पारी के लिए जाना जाता है। वह अब तक देश के लिए 68 वनडे और छह टेस्ट मैच खेल चुके हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच साल 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।
3 of 9
प्रवीण कुमार
- फोटो : अमर उजाला
प्रवीण ने अपनी रिटायरमेंट की इच्छा जताते हुए एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें किसी चीज का पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल से खेला, दिल से गेंदबाजी की। उन्होंने कहा कि यूपी के कई गेंदबाज है, जो पीछे इंतजार कर रहे हैं मैं उनका कॅरियर प्रभावित नहीं होने देना चाहता। मैं खेलूंगा तो एक जगह जाएगी। अन्य खिलाड़ियों के भविष्य के बारे में भी विचार करना चाहिए। यहां उन्होंने गेंदबाजी का कोच बनने की इच्छा भी जताई।
4 of 9
प्रवीण कुमार
- फोटो : अमर उजाला
'स्विंग किंग' के नाम से मशहूर प्रवीण पिछले छह साल से टीम इंडिया से बाहर थे। कई मौकों पर उन्होंने खुद को साबित किया। उन्होंने कॉमनवेल्थ बैंक वनडे सीरीज में कुमार फाइनल मैच में 46 रन देकर 4 विकेट लेते हुए टीम इंडिया की जीत में खास भूमिका निभाई।
प्रवीण कुमार ने केवल छह टेस्ट मैच खेले जिनमें उन्होंने 27 विकेट लिए। लॉर्ड्स टेस्ट में पांच विकेट लेने की उपलब्धि भी उनके नाम है। हालांकि बीमारी से पीड़ित होने के कारण 2011 वर्ल्डकप में वह जगह नहीं ले सके।