फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   National Archery UP Team selection complete players from Meerut and Baghpat will show the talant

राष्ट्रीय तीरंदाजी यूपी टीम का चयन, मेरठ और बागपत के कई खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Mon, 15 Oct 2018 11:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 15 Oct 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
National Archery UP Team selection complete players from Meerut and Baghpat will show the talant
तियरा स्टेडियम में तीरंदाजी का प्रशिक्षण लेते प्रतिभागी

उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ द्वारा जिला तीरंदाजी संघ के सहयोग से आयोजित प्रादेशिक तीरंदाजी चयन प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम का चयन किया गया। इसमें प्रदेश भर से अंडर-9 तथा अंडर-14 आयु के लगभग 150 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।  

विज्ञापन


प्रतियोगिता रिकर्व, कंपाउंड, इंडियन राउंड के धनुष वर्गों में खेली गई। उद्घाटन उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चौ. तेजवीर सिंह ने तथा अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष राम बाबू शर्मा ने की। प्रतियोगिता में मथुरा की ओर से स्टेट टीम में क्वालीफाई करने वाली अंडर 9 इंडियन राउंड कैटेगरी में वरेण्या राना ने प्रथम और रितु शर्मा ने दूसरा स्थान पर कब्जा किया।
विज्ञापन


विदेशी धनुष रिकर्व वर्ग में जिले की संस्कृति चौहान ने भी प्रदेश टीम में स्थान बनाया। इनके अतिरिक्त अंडर-14 बालक रिकर्व में गाजीपुर के राकेश कुमार, मेरठ के चंद्र विंद तथा बागपत के पारस व आर्यन राना, जबकि अंडर-14 बालिका रिकर्व में गाजीपुर की खुशी श्रीवास्तव व पल्लवी के अलावा बागपत की खुशी गोस्वामी, मथुरा की संस्कृति चौहान का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-14 बालक कंपाउंड में चारों ही खिलाड़ी बागपत के रहे, जिनमें अंकुश सैनी, हर्ष पंवार, सागर व रवि विधमान शामिल है, जबकि अंडर-14 बालिका कंपाउंड में बागपत की प्रज्ञा आर्य को मौका दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed