फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, ITF Women's Tennis Tournament Duly inaugurated

आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन, राजदूत एम. पोलार्ड ने कही ये बड़ी बातें

Mon, 12 Nov 2018 08:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Nov 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, ITF Women's Tennis Tournament Duly inaugurated
टेनिस खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

भावना स्वरूप मेमोरियल आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट का सोमवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। हेमवती नंदन बहुगुणा यूनिवर्सिटी गढ़वाल के चांसलर योगेंद्र नारायण माथुर, गुयाना के राजदूत एम. पोलार्ड और कानपुर के कमिश्नर सुभाषचंद शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। अतिथियों ने देश-विदेश की खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। 

विज्ञापन

 
कोर्ट रोड स्थित सर्विस क्लब में 25 हजार डॉलर के इनामी आईटीएफ महिला टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि योगेंद्र नारायण माथुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला टेनिस टूर्नामेंट के आयोजन से विश्व स्तर पर खेलों में भारत की गरिमा बढ़ी है। खेल प्रतिभाओं को आगे आने के अवसर मिलते हैं। खेलों में युवाओं का रुझान बढ़ेगा, तभी एशियाड और ओलंपिक में भारत को अधिक पदक मिलेंगे। गुयाना के राजदूत एम. पोलार्ड ने कहा कि मुजफ्फरनगर जैसे छोटे शहर में ग्रास कोर्ट पर ऐसे टूर्नामेंट का होना उल्लेखनीय है। विश्व टेनिस में भारतीय खिलाड़ियों ने नए मुकाम पाए हैं। भावना स्वरूप की स्मृति में यह आयोजन उनको सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन


कानपुर कमिश्नर सुभाषचंद शर्मा ने कहा कि आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट का प्रयास सराहनीय है। खेलों के लिए समाज में माहौल बनाएं, ताकि प्रतिभाओं का हौसला बढ़े। खेलों में भविष्य सुनहरा बनाया जा सकता है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों आलोक स्वरूप, अनिल स्वरूप, राघव स्वरूप, प्रणव स्वरूप, अभिनव आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने भावना स्वरूप के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सहारनपुर कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, डीएम राजीव शर्मा, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, चरथावल विधायक विजय कश्यप, जिला बार संघ के अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, रालोद नेता अशोक बालियान, राजीव बालियान, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य मुफ्ती जुल्फिकार, अशोक शरीन, केपी मलिक, डॉ. पंकज सिंह, चंद्रवीर सिंह एडवोकेट, शशिकांत शर्मा, गिरीश अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, नासिर अली जैदी, रविंद्र चौधरी, डॉ. एसकेडी भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भावना स्वरूप को समर्पित टूर्नामेंट  
सर्विस क्लब में आयोजित सातवीं आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट शहर की बेटी भावना स्वरूप की स्मृति को समर्पित है। वर्ष 2001 में सड़क दुर्घटना में उद्यमी आलोक स्वरूप की पुत्री भावना का निधन हो गया था। उन्हीं की याद में स्वरूप परिवार ने जिले में वर्ष 2002 से अंतरराष्ट्रीय महिला टेनिस टूर्नामेंट के आयोजन की शुरुआत की।

प्रदेश में टेनिस का यह सबसे बड़ा टूर्नामेंट है, जिसकी इनामी राशि 25 हजार डॉलर है। देश-विदेश की 32 से ज्यादा सिंगल और डबल्स मैचों में खेलने के लिए महिला खिलाड़ी मुजफ्फरनगर पहुंची हैं। भावना की दादी सुरेंद्र कौर ने भारतीय महिला खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। भावना की मां माधवी स्वरूप और चाची कविता ने भी देश की बेटियों को प्रोत्साहित किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed