{"_id":"5bb1da0a867a554f1c0ee855","slug":"mohit-wins-gold-medal-in-weightlifting","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारोत्तोलन में कांगड़ा के मोहित ने जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
भारोत्तोलन में कांगड़ा के मोहित ने जीता गोल्ड मेडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
सलोह स्कूल में राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने किया। भारोत्तोलन के 55 किलोग्राम में कांगड़ा के मोहित कुमार ने प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। सोलन के असीम मोहम्मद ने सिल्वर और चंबा के लक्की ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
डॉ. अमरजीत शर्मा ने कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का है चाहे वह शिक्षा हो या खेलकूद गतिविधियों का क्षेत्र। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सफल कॅरिअर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 9 जिलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर पूर्व शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह, गुरदयाल सिंह, प्रधानाचार्य रूप चंद शर्मा, एडीपीओ संजय वशिष्ठ, डीपी रनेश कंवर, डीपी मुनीष राणा, डीपी राजकुमार और डीपी विकास डढवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन