{"_id":"5c18fc0bbdec22569b2ef7c7","slug":"kullu-reached-in-the-final-of-the-volleyball-after-defeated-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में चंबा को हरा फाइनल में मेजबान कुल्लू","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
वॉलीबाल में चंबा को हरा फाइनल में मेजबान कुल्लू
Tue, 18 Dec 2018 07:27 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: ashok chauhan ashok chauhan
Updated Tue, 18 Dec 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
ढालपुर में चल रही वन विभाग की 21वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को कई मुकाबले खेले गए। कबड्डी, वॉलीबाल के मैच देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। वॉलीबाल में मेजबान कुल्लू की टीम फाइनल में पहुंच गई है।
विज्ञापन
सेमीफाइनल में चंबा की टीम को हराया। दूसरा सेमीफाइनल धर्मशाला सर्कल और शिमला के बीच होगा। कबड्डी में मंडी की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उसने हमीरपुर को 70-48 से हराया। बिलासपुर ने सोलन तथा हमीरपुर ने रामपुर को हराया था।
विज्ञापन
बास्केटबाल में धर्मशाला ने डायरेक्शन ऑफिस शिमला, वाइल्ड लाइफ विंग ने एचपीएसएफडीसी, कुल्लू ने सोलन, मंडी ने नाहन को हराया। कुल्लू की संजो देवी ने शॉटपुट में गोल्ड मेडल और डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में भगवान सिंह ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड तथा वेटर्न में भूपेंद्र ने कांस्य पदक अपने नाम किया। पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कुलदीप कुमार, धीरज तथा नरेश कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
महिला वर्ग में खुशबू, अंकिता तथा ज्योति पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। अरण्यपाल कुल्लू अनिल शर्मा तथा डीएफओ डॉ. नीरज चड्ढा ने कहा कि तीन दिवसीय खेलों के अधिकतर सेमीफाइनल और फाइनल मैच बुधवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर होंगे।