फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir srinagar down town eleven won t20 cricket match from administrative eleven

जम्मू-कश्मीर: डाउन टाउन 11 ने टी-20 में एडमिनिस्ट्रेशन-11 को दी मात

Thu, 06 Dec 2018 03:39 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Updated Thu, 06 Dec 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir srinagar down town eleven won t20 cricket match from administrative eleven
जीत का जश्न मनाती डाउनटाउन की टीम - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार एक ऐसा क्रिकेट मैच आयोजित कराया गया जोकि श्रीनगर एडमिनिस्ट्रेशन की टीम एडिमिनिस्ट्रेशन-11 और शेर-ए-खास के युवाओं की टीम डाउन टाउन-11 के बीच खेला गया। इस टी-20 मैच में डाउन टाउन की टीम विजय रही।
विज्ञापन


पहले खेलते हुए डाउन टाउन-11 के खिलाड़ियों ने 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए, जबकि एडमिनिस्ट्रेशन-11 की टीम 16.1 ओवर में 82 रन बनाकर आल आउट हो गई। मैच की खास बात यह रही कि जहां एक ओर एडमिनिस्ट्रेशन-11 की कप्तानी एसएसपी श्रीनगर इम्तियाज इस्माईल पर्रे कर रहे थे। तो दूसरी तरफ डीसी श्रीनगर सैयद आबिद रशीद डाउन टाउन-11 टीम के कप्तान थे। 
विज्ञापन

jammu kashmir srinagar down town eleven won t20 cricket match from administrative eleven
एसएसपी श्रीनगर/डीसी श्रीनगर - फोटो : अमर उजाला
सैयद आबिद रशीद ने कहा कि वह खुद डाउन टाउन से हैं इसलिए उन्होंने अपनी टीम की कप्तानी संभाली है। उन्होंने बताया कि इस मैच का उद्देश्य जिले के युवाओं में क्रिकेट खेलने और इसे कॅरियर के तौर पर चुनने को लेकर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करना है। आबिद ने कहा कि युवाओं में खासकर डाउन टाउन के युवाओं में बहुत हुनर है। जरूरत है इसे मौका देने की। 

उन्होंने कहा कि जो लोगों में डाउन टाउन का नाम सुनते ही पत्थरबाजी और हिंसा का ख्याल आता है। हम उस अनुभूति को बदलना चाहते हैं। आबिद के अनुसार जिला प्रशासन जिले में खेल को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को समर्थन देने के लिए हर संभव तरीके से मदद करने के लिए उत्सुक है। इस अवसर पर जिले के 5 क्रिकेट क्लब को क्रिकेट किट्स और गनी मेमोरियल और इस्लामिया कॉलेज को क्रिकेट मैट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed