{"_id":"5bcb77d4bdec22696d780ac3","slug":"jammu-kashmir-coach-will-take-training-in-delhi-to-give-better-training-to-the-sport-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: दिल्ली में प्रशिक्षण लेंगे राज्य के कोच, जिससे खिलाड़ियों को मिल सकेगा बेहतर प्रशिक्षण","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
J&K: दिल्ली में प्रशिक्षण लेंगे राज्य के कोच, जिससे खिलाड़ियों को मिल सकेगा बेहतर प्रशिक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
coach
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत से जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र से बीस कोच नई दिल्ली में हो रहे साप्ताहिक लीडरशिप स्पोर्ट्स कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में बेहतर खेल तकनीक सीखकर राज्य के कोच खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण देंगे। सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू के प्रयासों और यूनिवर्सिटी आफ बाल, यूएसए के सहयोग से करवाए जा रहे इस कार्यक्रम में राज्य से बीस कोचों को शनिवार को उपकुलपति प्रो. अशोक आइमा और आईजीपी जम्मू डा. एसडी सिंह जमबाल ने रवाना किया।
यूनिवर्सिटी की स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के उपचेयरमैन रंजीत कालरा ने बताया कि कार्यक्रम से कोचों को प्रशिक्षण की बेहतर तकनीक हासिल करने में मदद मिलेगी। आईजीपी सिंह ने कहा कि राज्य के कोचों के लिए यह अच्छा मौका है जब वे और बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए तैयार हो सकेंगे। कोचों के दल में साई के प्रवक्ता व वरिष्ठ कोच अमन शर्मा को ग्रुप लीडर की जिम्मेदारी दी गई है।
उपकुलपति प्रो. आइमा ने प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर प्रो. जया बसीन और डा. शाहिद मुश्ताक की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम के लिए आयोजन स्थल और ढांचागत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए जामिया मिलिया इसलामिया, नई दिल्ली की प्रशंसा की। इस दौरान डा. बच्चा बाबू नोडल आफिसर आदि मौजूद रहे।