{"_id":"5de35de08ebc3e54bc048369","slug":"jammu-and-kashmir-batsmen-flop-show-continue-in-cooch-behar-trophy-133-runs-in-first-innings","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूच बिहार ट्रॉफीः जम्मू कश्मीर के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो जारी, पहली पारी में 133 रन पर ढेर","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
कूच बिहार ट्रॉफीः जम्मू कश्मीर के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो जारी, पहली पारी में 133 रन पर ढेर
Sun, 01 Dec 2019 11:59 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
कूच बिहार ट्रॉफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूच बिहार ट्रॉफी में जेएंडके के बल्लेबाजाें का फ्लॉप शो जारी है। पहले मैच में घरेलू मैदान पर हार मिलने के बाद दूसरे मुकाबले में भी टीम की शुरुआत काफी खराब रही। त्रिपुरा के खिलाफ पुलिस ट्रेनिंग अकादमी अगरतला में जारी मुकाबले में जेएंडके की टीम पहली पारी में 133 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
त्रिपुरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी जेएंडके की टीम के बल्लेबाजों ने का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। मुकाबले में पहले दिन पूरी टीम 33.5 ओवर ही खेल सकी। बल्लेबाज मुसेफ ने सर्वाधिक 45 जबकि यावर ने 31 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
कप्तान कन्हैया का बल्लेबाजी नहीं चल सकी। बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के बाद गेंदबाजाें ने अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाते हुए त्रिपुरा की टीम के पांच विकेट झटके लिए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक त्रिपुरा का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 96 रन रहा।
विज्ञापन
गेंदबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए मेजबान टीम के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने नहीं दिया। गेंदबाज बासित बशीर ने दो, जबकि अजर वानी, अश्विनी और यावर ने एक-एक विकेट लिया।