फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IPL 2025:Punjab Kings will do net practice for seven days at Dharamshala Cricket Stadium

IPL 2025: पंजाब किंग्स धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में सात दिन करेगी नेट प्रैक्टिस

Thu, 03 Apr 2025 11:44 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Apr 2025 11:44 AM IST
सार

पंजाब की टीम अपने दूसरे होम ग्राउंड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 4 मई को लखनऊ के साथ होने वाले मैच के लिए पहली मई को पहुंच जाएगी। दो दिन धर्मशाला में अभ्यास करने के बाद 4 मई को पंजाब की टीम आईपीएल का मैच खेलेगी।

विज्ञापन
IPL 2025:Punjab Kings will do net practice for seven days at Dharamshala Cricket Stadium
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 आईपीएल सीजन-2025 में होने वाले आईपीएल मैचों के दौरान पंजाब किंग्स की टीम 11 दिन धर्मशाला में ठहरेगी। इस दौरान तीन मैच खेलेगी और मैचों के बीच सात दिन अभ्यास कर मैदान और पिच के मिजाज को भी जानेगी। पंजाब की टीम अपने दूसरे होम ग्राउंड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 4 मई को लखनऊ के साथ होने वाले मैच के लिए पहली मई को पहुंच जाएगी। दो दिन धर्मशाला में अभ्यास करने के बाद 4 मई को पंजाब की टीम आईपीएल का मैच खेलेगी।

विज्ञापन


लखनऊ की टीम 4 मई को होने वाले मैच से दो दिन पूर्व ही धर्मशाला आएगी। धर्मशाला में पंजाब किंग्स से मुकाबले से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 27 अप्रैल को मुंबई में मुंबई से मैच खेलेगी। इसके बाद वह कुछ दिन आराम करने के बाद दो मई को धर्मशाला आएगी। 3 मई काे अभ्यास करने के बाद लखनऊ की टीम 4 मई को मैच खेलेगी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 6 मई को धर्मशाला आएगी, जो 7 मई को अभ्यास करने के बाद 8 मई को मैच खेलेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा 11 मई को होने वाले मुकाबले के लिए मुंबई की 8 या 9 मई को धर्मशाला पहुंचेगी। इसके बाद अभ्यास करने के बाद 11 मई को मैच खेलेगी। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए पंजाब की टीम सबसे पहले आएगी। टीम 11 दिन धर्मशाला में रुकेगी। अभी टीमों के अभ्यास का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। उम्मीद है कि मैचों के बीच पंजाब की टीम सात दिन अभ्यास करेगी। बाकी टीमें एक या दो दिन अभ्यास के बाद मैच खेलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed