{"_id":"5bb1159b867a557ece01ef4f","slug":"inter-hostel-basketball-competition-organised-in-shri-mata-vaishno-devi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल में शिवालिक-ए ने बाजी मारी, अंतर हॉस्टल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
बास्केटबॉल में शिवालिक-ए ने बाजी मारी, अंतर हॉस्टल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी कटड़ा में हुई अंतर हास्टल बास्केटबाल (महिला) प्रतियोगिता में अपने जीत अभियान को जारी रखते हुए शिवालिक ए ने शिवालिक बी को एकतरफा मुकाबले में पछाड़कर ट्राफी अपने नाम की।
शिवालिक ए के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। टीम की ओर से कप्तान मुस्कान शर्मा ने शानदार खेल दिखाते हुए सामने वालों को आगे आने का कोई मौका नहीं दिया। शिवालिक बी के खिलाड़ी प्रतिद्वंद्वी की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में सफल नहीं हो पाए।
इस दौरान एसएमवीडीएसबी के खेल निदेशक अशोक कुमार और इंचार्ज स्पोर्ट्स राजीव कुमार ने प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मुकाबले में सूचा सिंह और सुमित शर्मा तकनीकी अधिकारी रहे।