फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal's seema Parmar won the title of The Great Punjab Run

हिमाचल की सीमा परमार ने जीता द ग्रेट पंजाब रन का खिताब

Tue, 27 Nov 2018 05:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Tue, 27 Nov 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
Himachal's seema Parmar won the title of The Great Punjab Run

अल्ट्रा मैराथन धाविका सीमा परमार ने द ग्रेट पंजाब रन का खिताब जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया है। 30 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन में दौड़ी सीमा ने उबड़-खाबड़ रास्तों से महज 3 घंटे 55 मिनट में अन्य प्रतिभागियों को पछाड़ कर खिताब अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन


रोपड़ से शुरू हुई द ग्रेट पंजाब रन न्यू चंडीगढ़ तक चली। सीमा परमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धौण में इतिहास की प्रवक्ता हैं। इससे पहले भी सीमा परमार एक दर्जन से अधिक हाफ मैराथन में हिस्सा ले चुकी हैं।
विज्ञापन


मलयेशिया के पिनांग शहर में एशिया पैसिफिक मास्टर गेम्स में सीमा परमार फिनिशर अवार्ड जीता है। पांच हजार मीटर पैदल चाल में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। परमार ने बताया कि 30 किलोमीटर मैराथन को 3 घंटे 55 मिनट में पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक कई मैराथन में हिस्सा ले चुकी हैं। कई दौड़ों में उन्हें फिनिशर अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। इस बार का प्रयास काफी सफल रहा। उन्हें विजेता मेडल के साथ साथ ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed