फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal's daughters became champions after defeating TamilNadu in national competition

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तमिलनाडु को हराकर हिमाचल की बेटियां बनीं चैंपियन

Fri, 18 Oct 2019 06:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Oct 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Himachal's daughters became champions after defeating TamilNadu in national competition
- फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के उज्जैन में राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचली की बेटियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। उज्जैन में यह प्रतियोगिता 10 से 14 अक्तूबर तक चली। प्रदेश की टीम में रामपुर उपमंडल के दुर्गम स्कूलों की छात्राओं ने प्रतिभा का डंका बजाया। प्रदेश टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष विरेंद्र शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवकांत खाची ने बताया कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में अंडर-14 सब जूनियर राष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट स्पर्धा करवाई गई।

विज्ञापन


कोच दुर्गा प्रसाद की अगुवाई में हिमाचल की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। विरेंद्र शर्मा ने कहा कि फाइनल मुकाबले में प्रदेश की टीम ने तमिलनाडु की टीम को शिकस्त देकर विजेता का खिताब जीता। प्रतियोगिता में शिल्पा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के खिताब से नवाजा गया। दीपिका को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। रामपुर उपमंडल के किन्नू स्कूल की सिमरन, स्वीटी, दिव्यंका, शिल्पा, सिया, दीपिका, मोक्षिता, सहारा, दोफदा स्कूल की साक्षी, उर्वशी, दीक्षु, लिपाक्षी, आंचल और ढेऊ स्कूल की वंशिका, रिद्धिमा और शाहरधार स्कूल की आयुषी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed