रणजी ट्रॉफी : हिमाचल ने पहले दिन 5 विकेट पर बनाए 244 रन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजी ट्रॉफी में पंजाब और हिमाचल के बीच मुकाबले की शुरुआत गुरुवार से मोहाली के आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में हुई। पहले दिन का खेल खत्म होने तक हिमाचल ने 5 विकेट के नुक्सान पर 244 रन बना लिए हैं। एआर कलसी नाबाद 50 रन व ईसी सेन नाबाद लौटे। पंजाब क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह फैसला काफी हद तक सही साबित हुआ।
हिमाचल की ओर से पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान में सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रशांत चोपड़ा और पीएस खंडूरी की जोड़ी उतरी। अभी हिमाचल का स्कोर 5 रन ही हुआ था कि पंजाब के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने प्रशांत चोपड़ा मात्र 1 रन के निजी स्कोर पर एलबीडबल्यू आउट कर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। अभी टीम पहले झटके से संभली भी नहीं थी कि पंजाब के तेंज गेंदबाज सनवीर सिंह ने 20 रन पर खेल रहे बल्लेबाज पीएस खंडूरी को ए गुप्ता के हाथों कैच आउट कर दिया।
इसके बाद पी एम ठाकुर व निखिल गांगटा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 69 रनो की साझेदारी कर टीम को संकट से उबारने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पंजाब के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने पीएम ठाकुर को ए गुप्ता के हाथों कैच करवा कर इस जोड़ी को तोड़ दिया। ठाकुर ने आउट होने से पहले 6 चौकों की मदद से 44 रन की पारी खेली।
इसके बाद निखिल गागंटा को गेंदबाज जी मान ने 58 रन पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। एआर कलसी का साथ देने के लिए क्रीज पर आए आर आर धवन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 240 रनों तक पहुंचाया। इस दौरान इनके बीच 5 विकेट के लिए 96 रनो की सांझेदारी हुई। इस बीच आर आर. धवन ने बेहतरीन अर्धशतक भी पूरा किया।
इस पारी में उन्होंने 10 चौके लगाए। धवन को पंजाब के गेंदबाज सनवीर सिंह ने जीवनजोत सिंह के हाथो कैच करवाकर पारी का अंत किया। इसके बाद एक छोर पर एआर कलसी जमे रहे और अपना अर्धशतक पूरा किया। गेंदबाजी में पंजाब की ओर से संदीप सिंह ने 19 ओवर में 50 रन देकर 2 विकेट व सनवीर सिंह ने 15 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट तथा गुरकिरत मान को 1 विकेट मिला।