फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal players gave best performance in pro kabaddi season six

प्रो-कबड्डी में छाप छोड़ गए हिमाचल के खिलाड़ी

Tue, 08 Jan 2019 11:41 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: ashok chauhan Updated Tue, 08 Jan 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
himachal players gave best performance in pro kabaddi season six

प्रो कबड्डी सीजन-छह में हिमाचली खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन रहा है। सीजन में बंगलूरू बुल्स को विजेता बनाने में मंडी जिले के महेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही। महेंद्र टीम के सबसे सफल डिफेंडर रहे। महेंद्र ने पूरे सीजन में बुल्स के लिए 24 मैच में सबसे ज्यादा 63 टेकन प्वाइंट लिए।

विज्ञापन


टेकल प्वाइंट की टॉप टेन की सूची में महेंद्र सिंह छठे स्थान पर रहे। इस सूची में ऊना जिले के सुरेंद्र सिंह ने सातवां स्थान हासिल किया। सुरेंद्र ने यू मुंबा के लिए 22 मैच में 62 टेकन प्वाइंट लिए। सीजन में हाई फाइव की लिस्ट में महेंद्र सिंह दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


महेंद्र ने सीजन में 24 मैच में छह बार हाई फाइव लगाया। वहीं, ऊना के विशाल भारद्वाज हाई फाइव लगाने की सूची में चौथे स्थान पर हैं। विशाल ने तेलगू टायटंस के लिए 17 मैच में पांच हाई फाइव लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपर टेकल में पूरे सीजन में विशाल भारद्वाज का दबदबा रहा। विशाल ने सीजन में सबसे ज्यादा सुपर टेकल हासिल किए। तमिल थलाइवा के कप्तान अजय ठाकुर ने रेड प्वाइंट की सूची में टॉप-5 में स्थान हासिल किया।


अजय सीजन में 200 से ज्यादा रेड प्वाइंट हासिल करने वाले पांचवें रेडर रहे। सफल रेड्स में अजय ने तीन स्थान हासिल किया। अजय ने 22 मैच मेें 177 सफल रेड दीं। सात बार सुपर टेन लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed