फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal fourth consecutive victory in Under 19 women's T20 match

टी-20 में हिमाचल की लगातार चौथी जीत, झारखंड को हराया

Sat, 20 Oct 2018 07:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 20 Oct 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
Himachal fourth consecutive victory in Under 19 women's T20 match

एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में चल रहे अंडर-19 महिला टी-20 लीग मुकाबले में शनिवार को हिमाचल ने झारखंड को सात विकेट से पराजित किया। हिमाचल की टीम की यह लगातार चौथी जीत है।

विज्ञापन


दूसरे मैच में गोवा ने उत्तराखंड को 14 रनों से हराया। गोवा और उत्तराखंड की बीच हुए मुकाबले में गोवा की तेजश्विनी ने 81 रन की पारी खेली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की टीम शुरूआत में ही लड़खड़ा गई।
विज्ञापन


हिमाचल की तेज गेंदबाज वीएस फिस्टा ने दोनों सलामी बल्लेबाज जया और अनामिका को पवेलियन भेज दिया। झारखंड की पूरी टीम 20 ओवर में 60 रन ही बना सकी।

हिमाचल की एमएस सिंह ने 37 गेंदों में नाबाद 33 रनों की कप्तानी पारी खेली और टीम  ने लक्ष्य को 14.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। इससे पूर्व गोवा और उत्तराखंड के बीच हुए मैच में गोवा की
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजश्विनी के अर्धशतक ने गोवा को 14 रनों की जीत दिलाई। पहले बल्लेबाजी करते उतरी गोवा टीम ने 20 ओवरों में दो विकेटों में 123 रन बनाए। उत्तराखंड टीम 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed